back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिरोजाबाद: नोटों से ठगी करने वाला सरगना समेत चार गिरफ्तार, नकली नोट बरामद

फिरोजाबाद, 19 मई (हि.स.)। एसटीएस व थाना पचोखरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में नकली नोटों को देकर असली नोटों की ठगी करने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने सरगना सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में नकली मनोरंजन बैंक वाले नोट व असली नोट बरामद किये हैं। इस गिरोह के पकड़े जाने का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक नगर मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि जनपद में असली नोटों के बदले नकली नोट अधिक मात्रा में देकर ठगी करने वाले गिरोह के बारे में शिकायतें मिल रही थी। सूचना पर एसएसपी ने गिरोह को पकड़ने के लिए एसटीएफ व पुलिस की टीमों का गठन किया। एसपी सिटी ने बताया कि एसटीएस व थाना पचोखरा प्रभारी हरवेन्द्र मिश्र ने बीती रात टूण्डला—एटा रोड से असन रोड पर ठगी करने की फिराक में खड़े एक मोटर साइकिल पर सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मुकेश उर्फ जैनी पुत्र नत्थीलाल निवासी भक्तिगढी थाना टूण्डला, पप्पू पुत्र मुन्नालाल निवासी शक्ति नगर थाना उत्तर, आजाद पुत्र टेकचन्द्र निवासी भक्ति गढ़ी रोड परशुराम नगर थाना टूण्डला व विकास पुत्र रोहतास सिंह निवासी परशुराम नगर लाइनपार थाना टूण्डला हैं। पुलिस टीम ने इनके पास से भारी मात्रा में मनोरंजन बैंक वाले नकली नोट की गड्डियां व नसली नोट की गड्डियां के ऊपर धोखा देने के लिए लगाए हुए असली नोट बरामद किये हैं। बरामद नोटों में कुल 12 लाख 35 हजार 790 रूपये (मनोरंजन बैंक) के नकली नोट व नकली नोटों के ऊपर लगे 1730 रुपये के असली नोट हैं। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछने पता चला है कि सभी लोग सीधे-साधे लोगों को यह बताकर कि एक लाख रुपये के असली नोटों के बदले चार लाख रुपये से नकली नोट देंगे जो हुबाहु असली दिखाई देते हैं और हम लोग आगरा व आसपास से बच्चों के मनोजरंजन के नकली नोट खरीदकर उनके ऊपर दो-चार नोट असली धोखा देने के उद्देश्य से लगाकर लोगों को पुलिस का भय बताकर सील पैक कर देते हैं और उनके असली नोट लेकर ठगी करते हैं। पुलिस ने अभियुक्तों को जेल भेजते हुए कार्रवाई की। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵