back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विश्वविद्यालय के प्रचार के लिए राष्ट्रपति के जाली लेटरहेड का इस्तेमाल करने पर एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पाया है कि एक व्यक्ति ने अपने विश्वविद्यालय को बढ़ावा देने (प्रमोट) के लिए कथित तौर पर भारत के राष्ट्रपति के जाली लेटरहेड का उपयोग किया है। आईएएनएस द्वारा एक्सेस की गई एफआईआर में कहा गया है, यह प्रस्तुत किया जाता है कि सोशल मीडिया निगरानी के दौरान, यह पाया गया कि अमरदीप सिंह नाम के एक व्यक्ति ने अपने स्वयं के हस्ताक्षर के तहत भारत के माननीय राष्ट्रपति के लेटरहेड का इस्तेमाल लोगों को सूचित करने के लिए किया कि विक्रमशिला विश्वविद्यालय का उद्घाटन जल्द ही होने वाला है। विशेष प्रकोष्ठ (स्पेशल सेल) पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 465 (जालसाजी के लिए सजा), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी) और 471 (जाली दस्तावेज के रूप में उपयोग करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के दौरान पुलिस को दो फोन नंबर और एक वेबसाइट लिंक (विक्रमशिला यूनिवर्सिटी डॉट कॉम) के साथ ही लेटरहेड में उल्लिखित पता भी मिला है। प्राथमिकी के अनुसार, उपरोक्त वेबसाइट के पंजीकरण विवरण की मांग करते हुए एक नोटिस भेजा गया है। विक्रमशिला यूनिवर्सिटी डॉट कॉम वेबसाइट का दावा है कि संस्थान भारत का पहला डिजिटल विश्वविद्यालय है और इसमें इसके संस्थापक और सीईओ अमरदीप सिंह का एक संदेश भी है। विश्वविद्यालय ने अपने स्नातक कार्यक्रम के तहत परमाणु विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नैनो टेक्नोलॉजी, भू सूचना विज्ञान, रिमोट सेंसिंग जैसे पाठ्यक्रमों की पेशकश करने का दावा किया है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵