back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किसान की गला घोंटकर हत्या, हत्यारे बेसुराग

-सिर पर पत्थर भी पटका, तालाब के पास पड़ा मिला शव ग्वालियर, 27 फरवरी (हि.स.)। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में बीती देर रात किसान की अज्ञात बदमाशों ने गला घोंटकर हत्या कर दी और सिर के ऊपर पत्थर पटककर कुचल दिया। हत्या की वजह और हत्यारों का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव विच्छेदन गृह भेज आरोपितों की तलाश प्रारंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार,रायरु गांव में रहने वाले राजेन्द्र (52) पुत्र रामरतन राजपूत पेशे से किसान थे और उनकी गांव से थोड़ी दूर रायरु फार्म मोगिया का पुरा के पास जमीन है। हर रोज की तरह वह घर से शुक्रवार को खेत पर जाने के लिए निकले थे। लेकिन रात नौ बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजन उनकी तलाश में घर से निकल पड़े। रात ग्यारह बजे के करीब राजेन्द्र का शव घर और खेत के बीच बने तालाब के पास लावारिस हालत में पड़ा मिला। राजेन्द्र की हत्यारों ने साफी से गला घोंटकर हत्या को अंजाम दिया। हत्या करने के बाद राजेन्द्र के सिर को निशाना बनाकर सरिए से वार किए गए हैं जिससे सिर में कई गहरे घाव हो गए, सिर को पत्थर से पहचान छिपाने के लिए कुचला भी गया है। देर रात रायरु में किसान की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया गया है कि शाम छह बजे के करीब किसान राजेन्द्र खेत से काम निपटाने के बाद घर के लिए निकले थे। रास्ते में उनका किससे विवाद हुआ और हत्या किसने की है अभी तक पता नहीं लग सका है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव विच्छेदन गृह भेज आरोपियों की सरगर्मी से तलाश प्रारंभ कर दी है। मृतक के बारे में बताया गया है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी आदि विवाद नहीं था। हिन्दुस्थान समाचार/शरद

Advertisementspot_img

Also Read:

ये सिर्फ आंकड़े नहीं, उजड़े हुए 767 परिवार हैं! बोले-राहुल गांधी: दोगुनी आमदनी का वादा था, जिंदगी आधी हो गई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵