back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खेत में अफीम के साढ़े छह हजार पौधे उगाने के मामले में किसान गिरफ्तार

पाली, 22 फरवरी (हि. स.)। रायपुर थाना क्षेत्र के झूठा गांव में एक किसान ने लालच में आकर अपनी 8 बीघा जमीन में रायडे व अजवायन की फसल के बीच अफीम की खेती कर डाली। उसने अपने खेतों में फसल के बीच अफीम के 6585 पौधे का उत्पादन कर दिया। कुछ ही समय में उसने डोडो से दूध निकालने की तैयारी कर दी थी, लेकिन इसकी भनक रायपुर पुलिस को लग गई और पुलिस उस खेत पर पहुंच गई। खेतों में किसान ने जिस प्रकार से अफीम के पौधों को लगा रखा था, उससे पुलिस भी अचंभित रह गई। पुलिस भी उन पौधों को जल्द नहीं ढूंढ पाई। रविवार दोपहर 3 बजे पहुंची पुलिस को देर रात तक खेत में अफीम के पौधे मिल पाए। इसके बाद आरोपित आसूराम पुत्र चौथा राम बावरी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने बताया कि रायपुर थाना क्षेत्र के झूठा गांव के बगेलाव तालाब के पास आसूराम बावरी का खेत है। वहां पर उसने रायडा व अजवायन की बुवाई कर रखी है। साथ ही चोरी-छिपे उसने इस फसल के बीच अफीम की खेती भी कर दी। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों तक खेत की तलाशी ली गई तो उसमें दूरी-दूरी पर अफीम के पौधे मिले, जिनके डोडे पूरी तरह से पक गए थे और अफीम निकालने की तैयारी थी। पुलिस के अनुसार आरोपित आसूराम बावरी काफी उम्रदराज है। उसने पूछताछ में बताया है कि उसने खेत पर पहली बार ही अफीम की खेती की है, लेकिन पुलिस इस मामले में उसकी सांठगांठ तस्करों से मान रही है और इसी दिशा में पूछताछ कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...