back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्रीय टिकट जांच दस्ता रेलवे बोर्ड द्वारा गठित टीम ने पकड़ा फर्जी टिकट परीक्षक

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय टिकट जांच दस्ते के रेलवे बोर्ड द्वारा गठित टीम ने फर्जी टिकट परीक्षक को रंगेहाथ पकड़ा। फिलहाल अपराधी को जेल भेज दिया गया है। दरअसल रेल प्रशासन अपने रेल यात्रियों को बेहतर एवं सुरक्षित रेल यात्रा प्रदान करने के लिए इस तरीके के जांच दस्ते व टीम का गठन करता रहा है। प्रयागराज मंडल वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग कर्मियों द्वारा भी अनाधिकृत रुप से रेल यात्रा करने वालों, अनाधिकृत वेंडरों, स्टेशन परिसर व ट्रेन में गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जाती है। इसी क्रम में बीते 30 अप्रैल को केंद्रीय टिकट जांच दस्ते रेलवे बोर्ड नई दिल्ली द्वारा गठित टीम राजकुमार शारदा मुख्य टिकट निरीक्षक के नेतृत्व में विनीत दीक्षित, प्रदीप सिंह चौहान और अनुराग भट्ट के द्वारा रेलवे स्टेशन वाराणसी पर ट्रेन नंबर 22970 बनारस-ओखा एक्सप्रेस पर चेकिंग हेतु चढ़े तो उन्होंने देखा कि गाड़ी में एक व्यक्ति चल टिकट परीक्षक की ड्रेस पहनकर वाराणसी रेलवे स्टेशन से चढ़ा तथा संदेह होने पर इस टीम के द्वारा उसकी निगरानी शुरू कर दी गई। ट्रेन जैसे ही भदोही रेलवे स्टेशन से चली तो वह व्यक्ति कोच संख्या डी-1 में यात्रा करने वाले यात्रियों का टिकट बनाने लगा तथा लगभग 10 से 15 यात्रियों का फर्जी टिकट बनाकर रसीद दे दिया। इसके बाद निगरानी में लगी टीम को पूर्णता विश्वास हो गया की वह फर्जी चल टिकट परीक्षक है, इस पर टीम द्वारा जन्घई रेलवे स्टेशन आते-आते उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जिससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम कमला पाल पुत्र टौजारी पाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी कुशुमही कला थाना नंदगंज जिला गाजीपुर बताया। उसके पास से एक टीटी द्वारा काम में ली जाने वाली बिना नंबर की एवं दो प्रतियों वाली फर्जी ईएफटी बुक, जिस पर भारतीय रेल लिखा हुआ नीले रंग के पट्टे का आई कार्ड साथ ही जेब से फर्जी टिकट बना कर यात्रियों से वसूले गए कुल रुपए 15,580 रुपए बरामद हुए। फिलहाल व्यक्ति लोगों को गुमराह करने के उद्देश्य से फर्जी आई कार्ड पहनकर ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों से फर्जी रसीद के द्वारा यात्रियों से अवैध धन वसूल कर रेलवे विभाग को क्षति पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। रेलवे बोर्ड की टीम द्वारा पकड़े गए इस व्यक्ति एवं उससे बरामद धन, दस्तावेज सहित जीआरपी थाना प्रयागराज में लाया गया तथा टीम द्वारा लिखित तहरीर दी गई है। राजकुमार शारदा मुख्य टिकट निरीक्षक व केन्द्रीय टिकट जांच व स्कायड रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के तहरीर पर जीआरपी थाना प्रयागराज में मुकदमा अपराध संख्या 68/22 पंजीकृत कर अपराधी को जेल भेज दिया गया है। प्रथम विवेचक उप निरीक्षक मोहम्मद गुलाम खान के द्वारा विवेचना कर मामला जीआरपी वाराणसी कैंट से संबंधित होने के कारण जीआरपी वाराणसी कैंट को स्थानांतरित कर दिया गया है। वाणिज्य विभाग एवं रेल सुरक्षा बल विभाग के अनुसार भविष्य में सघन जाँच अभियान चलाकर इस प्रकार के फर्जी चेकिंग स्टाफ के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...