back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूजा सिंघल से ईडी की पूछताछ दूसरे दिन भी जारी

नयी दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिले के मनरेगा घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन आईएएएस अधिकारी पूजा सिंघल से पूछताछ जारी रखी है। खूंटी जिले में हुए 18 करोड़ रुपये के मनरेगा घोटाला के वक्त पूजा सिंघल वहां की तत्कालीन उपायुक्त थीं। फिलहाल वह झारखंड की खनन सचिव हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ईडी ने उनसे मंगलवार को भी पूछताछ की थी। उनसे रांची स्थित ईडी के जोनल ऑफिस में कई घंटों तक पूछताछ होती रही थी। इससे पहले रविवार को उनके पति अभिषेक झा का बयान दर्ज किया गया था। पूजा और अभिषेक के लिए काम करने वाले चार्टर्ड अकांउटेंट सुमन कुमार को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। सुमन अभी ईडी की पांच दिन की हिरासत में है। उनकी हिरासत अवधि बुधवार को खत्म हो जाएगी। सुमन के ठिकाने से शुक्रवार को 19.31 करोड़ रुपये नगद और कुछ दस्तावेज बरामद किए गए थे। ऐसा कहा जा रहा है कि ये रुपए पूजा सिंघल के हैं और ईडी इसके स्रोत का पता करेगी। ईडी पूजा सिंघल के बैंक खातों से पिछले तीन साल के दौरान की गई लेनदेन को खंगालेगी। सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध मनी ट्रेल की जानकारी के लिए सभी खातों की जांच की जाएगी तथा ईडी उनकी सभी प्रापर्टी की भी जांच करेगी। सूत्रों ने बताया कि सुमन कुमार के घर से पूजा सिंघल के पति की चार लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की गई हैं। सूत्रों के अनुसार, इन कारों की पेमेंट किसी और ने की है। गौरतलब है कि ईडी इस मामले में 18 से अधिक ठिकानों पर छापा मार चुकी है। –आईएएनएस एकेएस/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...