back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दुर्ग :भतीजे के साथ मिलकर नाबालिक का कराया गर्भपात, सरपंच गिरफ्तार

दुर्ग ,24 मार्च (हि. स.)। नाबालिक का गर्भपात कराने के आरोपित ग्राम मर्रा के फरार सरपंच को आज थाना उतई क्षेत्र में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्व में पुलिस ने मुख्य आरोपित ओम प्रकाश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया था। थाना उतई में 2 जनवरी 2021 को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके साथ ग्राम मर्रा का ओमप्रकाश ठाकुर सन् 2016 से, जब पीड़िता 16 वर्ष की थी ,तब से बलात्कार कर रहा है और गर्भ ठहर जाने से अपने चाचा आरोपित पालेश्वर ठाकुर जो वर्तमान में ग्राम मर्रा का सरपंच है के साथ मिलकर जबरदस्ती गर्भपात कराया है। रिपोर्ट पर थाना उतई में अप0क0 07/2021 धारा 376, 313, 506, 120बी, 34 भादवि एवं 5(ठ), 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि प्रकरण के ओमप्रकाश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया था । परन्तु पालेश्वर अपराध कायमी के बाद से फरार था। आरोपितपालेश्वर ठाकुर ग्राम डुण्डेरा में छुपे होने की सूचना मिलने पर घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। आरोपित के द्वारा अपराध करना कबुल करने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उतई निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डे, उपनिरीक्षक भूपेन्द्र ओगरे, सउनि चन्द्रशेखर सोनी, प्र0आर0 अश्वनी कुमार, आरक्षक राजकुमार चन्द्रा एवं नारायण लाल ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अभय जवादे

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵