back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक में नशे के आदी लोगों ने बच्चों को किया प्रताड़ित, धूम्रपान करने के लिए किया मजबूर

बेंगलुरु, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक चौंकाने वाली घटना में नशे के आदी लोगों के एक समूह ने बच्चों को खुले मैदान में कथित तौर पर प्रताड़ित किया। यह घटना सोमवार को तब सामने आई जब माता-पिता ने बेंगलुरु के बी नारायणपुरा इलाके में एक स्थानीय राजनेता से संपर्क किया। बदमाशों ने बच्चों को प्रताड़ित करने का वीडियो बनाया जो बाद में वायरल हो गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब माता-पिता ने बच्चों के पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों पर जलने और मारपीट के निशान देखे। देवसंद्र वार्ड के पूर्व नगरसेवक श्रीकांत ने कहा कि उन्होंने महादेवपुरा पुलिस को सूचित किया है और उन्होंने इस संबंध में शिकायत दर्ज की है। श्रीकांत के मुताबिक, बदमाशों ने नाबालिग लड़कों के एक समूह को जमीन पर बिठाया और उन्हें धूम्रपान करने के लिए बीड़ी दी गई। लड़कों ने मना किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी और चाकू से वार भी कर दिया। उन्होंने लड़कों से उनके लिए सिगरेट लाने को कहा और जब बच्चों ने मना किया तो उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने बच्चों के हाथ जला दिए। श्रीकांत ने कहा कि गांजा गिरोह के सदस्यों ने बच्चों को एक पेड़ से बांध दिया और बीड़ी पीने से इनकार करने पर उनके साथ मारपीट की। माता-पिता ने दावा किया कि उनके बच्चे सदमे में थे और उनमें बुखार के लक्षण विकसित हुए थे। अब उन्हें अपने घरों से बाहर निकलने में डर लगने लगा है। श्रीकांत ने कहा कि माता-पिता बदमाशों के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करने से डरते हैं। उन्होंने कहा, उन्हें डर है कि बदमाश जमानत पर छूटने के बाद बच्चों को नुकसान पहुंचाएंगे। श्रीकांत ने कहा, हमने गांजा गिरोह के खतरे पर महादेवपुरा पुलिस में 20 शिकायतें दर्ज की हैं। गांजा गिरोहों ने बिना किसी कारण के पदार्थ के प्रभाव में दो लोगों की हत्या कर दी है। इतना सब होने के बाद भी पुलिस इलाके में गश्त नहीं कर रही है। पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। –आईएएनएस एसकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵