back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली : सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए फायरिंग करते हुए हमलावर

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर में सशस्त्र हमलावरों के एक समूह को सार्वजनिक रूप से अपने प्रतिद्वंद्वियों पर गोलियां चलाते हुए देखा गया है। इसका सीसीटीवी फुटेज आईएएनएस द्वारा एक्सेस किया गया है। पुलिस ने कहा कि शनिवार रात हुई इस घटना में दो व्यक्ति — अजय चौधरी और जस्सा चौधरी को गोली लगी है। दोनों लोगों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह निजी रंजिश का मामला प्रतीत होता है। पुलिस ने कहा कि सुभाष नगर में पीड़ित कहीं जा रहे थे। हमलावरों में से एक ने लगभग नौ से 10 राउंड गोलियां चलाई। हमालावर स्कूटी पर थे। स्थानीय थाने में हत्या के प्रयास के साथ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक सूत्र ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...