नई दिल्ली, 20 मार्च (हि.स.)। राजधानी दिल्ली के मध्य जिले में स्थित पहाड़गंज इलाके के एक डीडीए फ्लैट में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व दमकल विभाग के कर्मचारी तीन गाड़ियां के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुासर, शनिवार दोपहर करीब 12.40 बजे सूचना मिली कि पहाड़गंज थाने के समीप बने डीडीए फ्लैट में आग लग गई है। सूचना मिलने पर तीन गाड़ियां दमकल की भेजी गईं। दमकल विभाग के अनुसार, आग फ्लैट के चौथे तल पर बने एक कमरे में लगी थी, जिसे दमकलकर्मियों ने तुरंत बुझा दिया। आशंका जताई जा रही है कि शॉट सर्किट के कारण आग लगी होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी




