back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चौरीचौरा का टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर मिथुन पासवान अपने साथियों संग गिरफ्तार

गोरखपुर, 15 जून (हि.स.)। चौरीचौरा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। थाने के टॉपटेन अपराधी मिथुन पासवान को गिरफ्तार किया है। ज़िले के चौरीचौरा, झंगहा, चिलुआताल और पिपराइच थानाक्षेत्र में इसने लूट और चोरी की कई घटनाओं में इसकी तलाश थी। इनके पास से एक कार, एक बाइक, दो तमंचा, कारतूस व झंगहा से चोरी हुई चार पेटी शराब बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक सोमवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर चौरीचौरा पुलिस ने चौरीचौरा, झंगहा, चिलुआताल और पिपराइच थाना क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुके मिथुन पासवान को गिरफ्तार किया। वह देवरिया रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास खड़े होकर डकैती की योजना बना रहे थे। इनके पास एक बैगएनआर व एक बाइक थी। पुलिस के मुताबिक उसी समय मुखबिर ने इनके लोकेशन की सूचना दी। इंस्पेक्टर सन्तोष कुमार अवस्थी अपने थाने के हमराही व उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव, उप निरीक्षक मदन मोहन मिश्रा, प्रणव कुमार ओझा, रविसेन यादव और कांस्टेबल रजनीश दूबे, रामकृष्ण यादव व सुनील कुमार यादव ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई करते हुए इन्हें जेल भेज दिया गया है। बोले प्रभारी निरीक्षक प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार अवस्थी ने बताया कि पकड़ा गया मिथुन पासवान व उसके सभी साथी शातिर लुटेरे हैं। उसके ऊपर इनाम भी घोषित था। ये कई चोरी व लूट की घटनाओं में वांछित चल रहे थे। कि मामलों का भी खुलासा भी हुआ है। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के रौतैनिया सरदार निवासी थाने के हिस्ट्रीशीटर मिथुन पासवान के साथ कैंट क्षेत्र के दिव्यनगर के धोबी टोला निवासी व शातिर अपराधी धीरू पासवान भी था। उसके चार अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन्हें जेल भेज दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/आमोद

Advertisementspot_img

Also Read:

एक गलती, बड़ा नुकसान! ChatGPT और Gemini पर ये जानकारी शेयर करना पड़ सकता है महंगा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। आज के डिजिटल दौर में चैटजीपीटी, गूगल जेमिनी और ग्रोक जैसे एआई चैटबॉट तेजी से लोगों की जिंदगी का...
spot_img

Latest Stories

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵