back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मथुरा के गोवर्धन में कक्षा 12 की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज

मथुरा, 01 मई(हि.स.)। मथुरा जिले के थाना गोवर्धन में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में शनिवार को पीड़िता की मां ने थाना गोवर्धन में नामजद तहरीर दी है। आरोप है कि घर से सामान लेने जा रही उनकी बेटी को युवकों ने कार में डालकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और शुक्रवार देर सायं घर के पास फेंक गए। अब पुलिस ने छात्रा को मेडीकल के लिए भेजा है, तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश बनाए हुए है। थाना गोवर्धन के कस्बा की रहने वाली विधवा की बेटी 12 की कक्षा में पढ़ती है। शुक्रवार की सुबह छात्रा बाजार सामान लेने गई। रास्ते से तीन-चार युवकों ने उसे कार में डाल लिया और ले गए। रास्ते में छात्रा से दुष्कर्म किया और शुक्रवार शाम युवक बदहवास हालात में घर के पास फेंक गए। उससे पहले छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने पूरा घटनाक्रम मां को बताया। शनिवार मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची। यहां पुलिस ने मां की तहरीर पर पड़ोसी यश उपाध्याय और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद छात्रा को मेडिकल के लिए भिजवाया। पुलिस आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस अधीक्षक देहात श्रीशचंद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपितों पुलिस की गिरफ्त में होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...