back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बस कंडक्टर की संदिग्ध हालात में मौत

नई दिल्ली, 20 मई (हि.स.)। दिल्ली में मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। कई जगह बारिश आफत बनकर बरसी। राजघाट बस डीपो में तो बुधवार रात बारिश के दौरान एक बस कंडक्टर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शरीर नीला पड़ गया। मृतक विकास (30) के साथियों में खबर फैली की विकास के ऊपर आसमानी बिजली गिर गई है। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। हालांकि शुरूआती जांच में करंट लगने की बात सामने आई है। जिस जगह विकास अचेत होकर गिरा वहां कहीं से करंट भी पास हो रहा था। पुलिस का कहना है कि एक्सपर्ट इस बात की भी जांच कर रहें है कि वहां करंट कहां से पास हो रहा है। पुलिस के मुताबिक विकास अपने परिवार के साथ दिल्ली गेट इलाके में रहता था। वह पेशे से बस कंडेक्टर था और राजघाट बस डीमों में बुधवार रात वह ड्यूटी के दौरान अपनी ड्यूटी का टाइम नोट करा रहा था। इसी दौरान वह अचानक अचेत होकर गिर गया। उसके सहयोगियों ने तुरंत उसे उठाकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूत्रों का कहना है कि गर विकास की करंट लगने से मौत हुई। तो उसके साथियों को करंट क्यों नहीं लगा। विकास के ऊपर आसमानी बिजली गिरी थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵