back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बलरामपुर: दोस्त ही निकले अपहरणकर्ता, दो गिरफ्तार

बलरामपुर, 20 मई (हि.स.)। भगवतीगंज रेलवे स्टेशन से लापता हुए युवक को पुलिस टीम ने सकुशल बरामद कर लिया है। घटना में दोस्त ने ही चालाकी से युवक का अपहरण कराकर उसके भाई से 25 लाख रुपये की फिरोती मांगी थी। पुलिस ने गुरुवार को युवक को बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि 15 मई को कोतवाली उतरौला क्षेत्र के ग्राम प्रेमनगर निवासिनी विद्या देवी ने नगर कोतवाली बलरामपुर में अपने पुत्र राहुल यादव (22) का भगवतीगंज स्टेशन से गुमशुदगी की सूचना दर्ज करायी थी। अपहृत लड़के को छोड़ने के एवज में उसके भाई से 25 लाख रुपये फिरौती की मांग की गयी थी। मामले में पुलिस टीम गठित कर मोबाइल लोकेशन व अन्य पूंछतांछ के आधार पर पुलिस प्रदेश के कई जनपदों में युवक की खोज में जुटी थी। इसी बीच जांच के दौरान अभियुक्तों की लोकेशन गोण्डा के पास प्राप्त हुई। पुलिस ने अपहृत युवक के पिता व उसके मित्र राममूरत को साथ लेकर वन विभाग डिपो गोण्डा रोड के पास से अपहृत युवक को सकुशल बरामद करते हुए अभियुक्त वरुण यादव को गिरफ्तार कर लिया। अपहृत युवक द्वारा बताया गया कि उसके गांव के ही निवासी मित्र राममूरत तथा वरुण यादव उसके दो अन्य साथियों ने रेलवे स्टेशन से अपहरण किया था। किसी को शक न हो इसलिए अपहणकर्ताओं द्वारा उसके मित्र राममूरत को स्टेशन पर ही छोड़ दिया गया था। पूंछतांछ में आरोपितों ने 25 लाख रुपये फिरौती के लिए युवक के अपहरण का अपराध स्वीकार किया । एसपी ने बताया, आरोपित बलरामपुर के प्रेमनगर निवासी राम मूरत चौहान उर्फ छोटू, एटा जनपद के ग्राम सिदयापुर निवासी वरुण यादव को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रभाकर/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵