back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बलरामपुर: मासूम का मिला शव, गला दबाकर हत्या की आंशका

बलरामपुर, 31 मार्च (हि.स.)। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर ग्राम में पांच वर्षीय मासूम का शव मिला है। पिता ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ तहरीर देकर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मंगलवार की देर रात्रि तुलसीपुर थाना के ग्राम कल्यानपुर निवासी इंद्रजीत मौर्य की पांच वर्षीय बच्ची अंशू मौर्य का शव गांव के दूसरे मजरे पुरवा शिवपुरा में गेहूं के खेत में मिला है। पिता ने गांव के ही दो लोगोंं के खिलाफ गला दबाकर हत्या की आंशका जताते हुए नामजद तहरीर दी है। घटना की सूचना मिलते ही मध्य रात्रि में ही अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी उदयराज सिंह ने गांव में पहुंंच घटना स्थल का निरीक्षण कर स्थानीय पुलिस को आवश्यक निर्देश दिया। मृतक की मां शारदा देवी ने बताया कि अंशू मंगलवार की शाम सात बजे नमकीन खाते हुए घर से निकली थी। घंटों बाद घर वापस न आने पर खोजबीन शुरु हुई। काफी खोजबीन के बाद उनकी बेटी का शव गांव के बाहर खेत में मिला। एएसपी ने बताया कि पिता की तहरीर पर पप्पू व रंजीत यादव के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजा रहा है। मृतक के पिता व दोनोंं आरोपितों में जमीन विवाद व लेनदेन को लेकर पूर्व में विवाद चल रहा था। आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/प्रभाकर/संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

अवैध धर्मांतरण के सरगना छांगुर बाबा को लेकर खुलासा, पुणे में करोड़ों की प्रॉपर्टी समेत अकूत संपत्ति का मालिक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश होने के बाद धर्मांतरण का गिरोह चला रहे जमालुद्दीन उर्फ...
spot_img

Latest Stories

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵