back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जमीन को लेकर दो पक्षों में चले कुल्हाड़ी-डंडे, सात पर केस दर्ज

राजगढ़, 28 जून (हि.स.)। जिले के जीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बटावदा में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के साथ कुल्हाड़ी, डंडे से मारपीट कर दी, जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को दोनों पक्ष के सात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम बटावदा निवासी संजय (25) पुत्र रामगोपाल दांगी ने बताया कि जमीन को लेकर चल रहे विवाद पर रविवार देर शाम गांव के गोकुल पुत्र नारायणसिंह दांगी, उसका भाई विजयसिंह, तखतसिंह पुत्र अनारसिंह सौंधिया और बजरंग पुत्र धीरपसिंह सौंधिया ने खेत पर आकर गाली-गलौज शुरु कर दी, विरोध करने पर उन्होंने डंडे से मारपीट की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया। वहीं योगेश (24) पुत्र बलराम सौंधिया ने बताया कि इसी बात को लेकर गोपाल पुत्र किशनलाल दांगी, संजय पुत्र गोपाल दांगी और गीताबाई पत्नी गोपाल दांगी ने गालियां देते हुए कुल्हाड़ी से मारपीट की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 324, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...