back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोरखनाथ मंदिर हमले के आरोपी को लखनऊ लेकर आई एटीएस

लखनऊ, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। गोरखनाथ मंदिर में हमला करने वाले आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी को आगे की जांच के लिए आतंकवाद निरोधी दस्ता लखनऊ मुख्यालय लेकर आया है। बुधवार सुबह गोरखपुर से रवाना होने से पहले उसका मेडिकल टेस्ट किया गया। एटीएस सूत्रों ने बताया कि उसके लैपटॉप और मोबाइल फोन को भी जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) भेजा जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक, मुर्तजा ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में जबरन घुसने की कोशिश की और रविवार रात ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। घटना की संवेदनशीलता को भांपते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले की जांच एटीएस को सौंप दी है। एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर में दो पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाला शख्स गोरखपुर का रहने वाला है। एडीजी ने कहा था, घटना के आतंकी एंगल से जांच की जा रही है। मामले की जांच के लिए यूपी से एटीएस की टीम भी मुंबई पहुंच गई है। टीम ने नवी मुंबई का दौरा किया, जहां आरोपी मुर्तजा पहले अपने परिवार के साथ रहता था। मुर्तजा पिछले तीन साल से अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिला था। वहीं, आरोपी के पिता ने कहा है कि उसका बेटा मानसिक रूप से अस्थिर है और उसकी अपराध करने की कोई योजना नहीं थी। आरोपी के पिता मुनीर अहमद अब्बासी ने संवाददाताओं से कहा, वह मानसिक रूप से ठीक नहीं है। बचपन से ही वह डिप्रेशन से जूझ रहा है। उसका इलाज भी हुआ। अब्बासी ने कहा, उसकी कोई योजना नहीं थी और उसने अपनी वर्तमान मानसिक स्थिति के कारण ऐसा किया। इस बीच, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जांच के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵