back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फ़िल्मी स्टाइल में पुलिस की गाड़ियों को टक्कर मारने का आरोपित गिरफ्तार

जयपुर, 23 मई (हि.स.)। भट्टाबस्ती इलाके में शुक्रवार अलसुबह फ़िल्मी स्टाइल में पुलिस की गाड़ियों को टक्कर मारकर घेराबंदी कर पकडे गए तीन बदमाश अव्वल दर्जे के चोर है। पुलिस ने अब गिरोह के मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया है, जोकि वारदात के वक्त कार से उतरकर फरार हो गया था। जांच-अधिकारी एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड विशाल धोबी (20) मालियों का मोहल्ला कानोता को गिरफ्तार किया है, जोकि कानोता से चुराई गई कार से साथी संदीप उर्फ़ सन्या, चिंटू डामोरिया और नितेश सोनी के साथ मिलकर इलाके स्थित एक घर से दो शुअर चुराकर भागे थे। पुलिस द्वारा पीछा करने पर भट्टाबस्ती और शास्त्रीनगर की चेतक को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। घटना के वक्त संदीप, चिंटू और नितेश को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया था, जबकि विशाल धोबी फरार हो गया था। रविवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया गया। आरोपित विशाल से पूछताछ में गांधीनगर, ज्योति नगर, ब्रह्मपुरी और कानोता इलाके की पांच वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपी विशाल पूर्व में भी वाहन चोरी और मोबाइल लूट के मामले में जेल जा चुका है। सभी आरोपित अव्वज दर्जे के चोर है, जिनके खिलाफ विभिन्न थानों में दर्जनभर आपराधिक मुकदमे दर्ज है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵