राजगढ़,2 अप्रैल (हि.स.)। देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम बालचिड़ी में दस दिन पहले खंभा से कनेक्शन जोड़ने के दौरान करंट लगने सेे 32 वर्षीय लाइनमेन की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में शुक्रवार को स्टेशन ऑपरेटर के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार 21 मार्च को लाइनमेन विक्की चैधरी (32) निवासी सुठालिया रोड़ ब्यावरा के द्वारा बालचिड़ी गांव मेें खंभा से कनेक्शन जोड़ने के लिए भूरा ग्रिड से बाकायदा परमिट लिया गया। जिसके बाद वह खंभा पर चढ़कर कार्य कर रहा था तभी विधुत सप्लाई होने से लाइनमेन करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में बिवेचना के आधार पर जिम्मेदार कार्य में लापरवाही बरतने पर भूरा स्टेशन ऑपरेटर सुरेश सिंह राजपूत के खिलाफ धारा 304 ए के तहत प्रकरण दर्ज किया है। हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक




