back to top
23.5 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्कर्ष क्लासेज के नोट्स व लोगो का दुरूपयोग करने का आरोप

जोधपुर, 04 जून (हि.स.)। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्र छात्राओं को कोचिंग देने वाली एक संस्थान के बासनी स्थित शाखा प्रभारी ने एक युवक के खिलाफ आईटी व्यवस्था में छेडख़ानी कर नोट्स, लोगों और अन्य दस्तावेजों का दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। संस्थान का कहना है कि आरोपी युवक के कुकृत्य से उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचने के साथ आर्थिक नुकसान हुआ है। बासनी थाने में दी रिपोर्ट में कृषि मंडी मोड़ बासनी क्षेत्र स्थित उत्कर्ष क्लासेज के प्रभारी प्रवीण विश्नोई ने पुलिस को बताया कि बीजेएस कॉलोनी में रहने वाले विनोद जांगिड़ ने संस्थान के कम्प्यूटर में छेड़छाड़ और तकनीकी जानकारी हासिल कर ओटोपी, पासवर्ड चुरा लिए और उत्कर्ष पोर्टल की कॉपी कर अपना नया अकाउंट बना लिया। आरोपी ने इस अकाउंट पर उसके रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क उत्कर्ष का लोगों और विभिन्न कोर्सेज का गलत उपयोग कर अपने आप को उत्कर्ष के रूप में प्रायोजित किया। इससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचने के साथ आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच थानाधिकारी पाना चौधरी स्वयंं कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ सतीश/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

देश में नोट और सिक्के कहां बनते हैं? सरकार जितना चाहे उतना पैसा क्यों नहीं छाप लेती, जानिए हर सवाल का जवाब

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । नोट और सिक्के हमारी रोजमर्रा की जरूरतों का अहम हिस्सा हैं। चाहे सब्‍जी लेनी हो या स्कूल की...
spot_img

Latest Stories

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵