back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एएटीएस ने मकोका में वांटेड गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 28 फरवरी (हि.स.)। उत्तर-पूर्वी जिला के एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड) ने मकोका में वांटेड गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान चरणजीत सिंह उर्फ डब्बू (49) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के पास से एक पिस्टल व सात कारतूस बरामद किए हैं। अपराध की दुनिया में डब्बू जाना-माना नाम है। इसके खिलाफ पहले से 46 अपराधिक मामले दर्ज हैं। कोरोना से पूर्व यह दयालपुर में हुई हत्या के मामले में जेल में बंद था लेकिन बाद में कोरोना का फायदा उठाकर यह पैरोल पर बाहर आ गया। इसके बाद इसने दोबारा जेल में सरेंडर नहीं किया। पुलिस मकोका में आरोपित की तलाश कर रही थी। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि एएटीएस में तैनात एसआई अखिल, जयवीर व हवलदार नेमपाल व अन्यों की टीम को सूचना मिली कि चरणजीत सिंह उर्फ डब्बू व उसका साथी गैंगस्टर कंवलजीत उर्फ बिट्टू गली नंबर-2, मौजपुर में आने वाले हैं। सूचना के बाद 25 फरवरी को टीम ने अपना जाल बिछा लिया। इस बीच मुखबिर के इशारे पर दोपहर के समय आरोपित चरणजीत को मौजपुर में एक मकान के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक पिस्टल व सात कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में उसका केबल का कारोबार है। वह पिछले करीब 29 सालों से अपराध की दुनिया में शामिल रहा है। दयालपुर हत्याकांड में पैरोल पर बाहर आने के बाद वह दोबारा से अपना गैंग खड़ा करने में जुटा हुआ था। काफी हद तक उसने अपने साथी इकट्ठे कर भी लिये थे। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵