बेतिया, 27 जून (हि.स.)। सहोदरा थाना क्षेत्र के जमुनिया बेदौली मुख्य सड़क से 10 किलों 900 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर एसएसबी के जवानों ने सहोदरा थाना को सुपुर्द कर दिया हैं। गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के भटनी निवासी मोतीलाल पटवारी के रूप में हुई हैं। भिखनाठोरी बीओपी के टीम लिडर मोहिन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक तस्कर भारी मात्रा में नेपाल गांजा की तस्करी कर रहा हैं। जाल बिछाते हुऐ उसे जमुनिया बेदौली मुख्य सड़क से एक मोटरसाइकिल पर लादे 10 किलों 900 ग्राम गांजा के साथ तस्कर को भी धर दबोचा गया। थानाध्यक्ष ने आज बताया कि एसएसबी के द्वारा गिरफ्तार कर दियें गयें घांजा कारोबारी को रविवार को जेल भेज दिया गया हैं। हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक/चंदा




