back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नकली फिंगर प्रिंट की मदद से खाते से रुपये निकलने वाले चार बैंक मित्रों समेत 6 लोग गिरफ्तार

शाहजहांपुर, 22 फरवरी (हि.स.)। जनपद में एसओजी और जलालाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने नकली फिंगर प्रिंट की मदद से खाताधारकों के खाते से रुपये निकलने वाले चार बैंक मित्रों समेत 6 लोग गिरफ्तार किया है। जबकि दो बैंक मित्र फरार है। जिनको तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई है। पुलिस महानिरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय ने शाहजहांपुर पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया की सोमवार की एसओजी व थाना जलालाबाद पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए नकली फिंगर प्रिंट तकनीकी के जरिये ग्रामीण बैंक खाताधारकों के खाते से रुपये निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुये। चार बैंक मित्र और उनके दो दलालों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोग थाना जलालाबाद क्षेत्र के रहने वाले शिवराम, सुनील त्रिपाठी, हुकुम सिंह व गौरव है जो कि बैंक मित्र है तथा देव व्रत सिंह और संदीप दलाल है।जबकि दो बैंक मित्र शहरुन और राजवीर फरार है।जिनकी तलाश पुलिस टीम कर रही है। पुलिस महानिरिक्षक के अनुसार, आरोपियो के कब्जे से आर्टिफिशियल फिंगर प्रिंट, डमी मोहर, लैपटॉप, आधार कार्ड, भारी मात्रा में बैंक पासबुक, बायोमैट्रिक थम्ब स्कैनर मशीन, ग्लू-गन उपकरण, रसायन आदि व अन्य अभिलेख और अवैध हथियार बरामद हुए है। हिन्दुस्थान समाचार/अमित/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵