back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्रक चालक से 450 ग्राम बरामद की भुक्की

सोलन, 21 मई ( हि. स.) । सोलन पुलिस ने शहर के बाहरी क्षेत्र में गुरुवार बीती रात नाके के दौरान एक ट्रक चालक से दो किलो 450 ग्राम भुक्की बरामद कर उसे हिरासत में लिया है। सपरून पुलिस की टीम ने शमलेच पुल के पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। तभी एक ट्रक चावल लेकर सोलन आ रहा था। जिसे कागजात दिखाने के लिए रोका गया और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से नशीला पदार्थ भुक्की मिली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा ने कहा कि सोलन पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान के तहत तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए चालक की पहचान नितिन शर्मा (31) निवासी शिव विहार खुंडीधार सोलन के रूप में हुई है । पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हिन्दुस्थान समाचार / संदीप/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

घूमिए भारत का वो गांव जहां बिना दुकानदार की चलती हैं दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दौर में जहां धोखाधड़ी, चोरी और फरेब आम बात हो गई है, वहीं भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य नागालैंड का एक...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵