उधमपुर, 27 अप्रैल(हि.स.)। पंचैरी पुलिस ने मौंगरी क्षेत्र में स्थित कलसोत गांव में एक खेत में अवैध रूप से लगाई गई भुक्की की खेती को नष्ट कर इस संबंध में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कर्णपति और शंकर पुत्र कृष्ण देव जोकि ग्राम कलसोत, मौंगरी के निवासी हैं, ने अपनी कृषि भूमि में अवैध रूप से भुक्की की खेती लगाई है। वहीं पुलिस ने मौके पर पाया कि आरोपियों द्वारा भुक्की की फसल 02 कनाल भूमि में लगाई गई थी। वहीं पुलिस ने थाना प्रभारी पंचैरी विकास डोगरा के नेतृत्व में तथा जिसकी निगरानी खुद नरिंद्र कुमार, तहसीलदार मौंगरी कर रहे थे आपरेशन चलाकर भुक्की की खेती को तत्काल नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध मेें एफआईआर संख्या 14/2021 अंडर सैक्शन 8/18 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तार लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान ———-




