06/05/2021 उधमपुर, 6 मई (हि.स.)। उधमपुर पुलिस ने जखैनी नाके पर एक ट्रक की जांच के दौरान उसमें छुपाकर रखी 155 किलो भुक्की बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस संबंध में एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार उधमपुर पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर जखैनी पर नाका लगाया तथा गाडियों की जांच की जा रही थी कि एक ट्रक नंबर (जेके05ए-0245) जो श्रीनगर से जम्मू की तरफ जा रहा था कि जैसे ही नाके के पास पहुंचा तो उसे पुलिस ने जांच हेतु रोक लिया। पुलिस ने जब ट्रक की गहनता से जांच की तो उसमें छुपाकर रखी गई 155 किलो भुक्की बरामद की। पुलिस ने तुरंत ट्रक को जब्त कर लिया तथा उसे थाने में ले आई। वहीं इस संबंध में पुलिस ने एक तस्कर जिसकी पहचान मुकेश कुमार पुत्र मनीराम निवासी पौनी रियासी के रूप में हुई है को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान ———




