उधमपुर, 23 मई (हि.स.)। उधमपुर पुलिस ने जखैनी चैक पर नाके के दौरान एक ट्रक से 30 किलो भुक्की बरामद कर एक तस्कर को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार उधमपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर जखैनी चैक पर नाका लगाकर गाडियों की जांच प्रारंभ की। वहीं एक ट्रक नंबर (पी.बी,14,एन-7888) जैसे ही नाके पर पहुंचा तो उसे जांच रोक लिया गया। वहीं जब ट्रक की जांच की गई तो उसमें छुपाकर रखी करीब 30 किलो भुक्की बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत ट्रक को जब्त कर थाने लाई तथा इस सिलसिले में एक व्यक्ति जिसकी पहचान भजन सिंह पुत्र जीत राम निवासी आन्नदपुर साहब, पंजाब के रूप में की गई, हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने इस सिलसिले में केस दर्ज कर आगे की जांच प्रारंभ कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान




