back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बैतूल में कछुआ और उनके अंगों के साथ पकड़े गए 2 तस्कर

बैतूल, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में वन विभाग ने दो तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इन तस्करों के पास से जीवित कछुआ और उनके अंग बरामद किए गए हैं। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलो मीटर दूर चोपना में कछुआ तस्करी के मामले में एक महिला और एक पुरूष को गिरफ्तार किया गया है। तस्करों के पास से एक जीवित कछुआ एवं दो कछुओं के कवच तथा आत बरामद हुए हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी अमित साहू ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चोपना में कछुआ तस्करी के मामले में होशंगाबाद निवासी महिला नमिता गोरे एवं चोपना निवासी बाबूराम को पकड़ा है। साहू ने कहा कि दोनों आरोपियों के पास से एक जिंदा कछुआ, दो कछुओ के कवच एवं कछुए की आतें बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन प्राणी अधिनियम 1972 की धारा दो की उपधाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर वन अपराध 69/41 के तहत कार्रवाई की गई है। बताया गया है कि वन्य प्राणियों की तस्करी में लिप्त लोग राज्य से बाहर इन वन्य प्राणियों और उनके अंगों का विक्रय करते हैं। इन वन्य प्राणियों के अंगों का उपयोग जादू-टोना आदि में भी किया जाता है। यही कारण है कि राज्य के कई हिस्सों में कछुआ के अलावा उनके अंगों और अन्य वन्य प्राणियों की तस्करी के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। –आईएएनएस एसएनपी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵