back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Assembly Session: शोक प्रस्ताव के दौरान CPI-ML का हंगामा, विधानसभा कल तक के लिए स्थगित

Patna: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने के साथ-साथ सदन में शोक सभा भी रखी गई। इसी बीच शोक सभा में भाकपा-माले के नेता हंगामा करने लगे।

पटना, हि.स.। बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने के साथ-साथ सदन में शोक सभा भी रखी गई। इसी बीच शोक सभा में भाकपा-माले के नेता हंगामा करने लगे। बिहार विधानसभा में शोक प्रस्ताव के दौरान भाकपा-माले ने गाजापट्टी पर हमले में मारे गए लोगों के लिए श्रद्धांजलि देने की मांग की।

विधानसभा अध्यक्ष ने उनसे शांत रहने की अपील की। माले के विधायक सदन में ही हंगामा करने लगे। ऐसे में विस अध्यक्ष ने दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी है।

सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

सत्र शुरू होने के पहले दिन बिहार विधानसभा के दिवंगत सदस्यों के लिए शोक सभा आयोजित की जाती है। इस दौरान सभी सदस्यों को शोक प्रकट किया जाता है। ऐसे में आज भी सदन के अंदर शोक संवेदना प्रकट की जा रही थी। इस दौरान माले के विधायक अपने जगह पर खड़े हो गए और सदन के अंदर नारेबाजी करते हुए यह कहने लगे कि गाजा में मारे गए लोगों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की जाए।

उसके बाद विस अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने उन लोगों से शांत रहने की अपील की लेकिन उसके बावजूद वह लोग लगातार नारेबाजी करते रहे। इसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी है।

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से शुरू

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज शुरू हो गया है। इस सत्र के दौरान कुल पांच बैठकें होंगी। इस दौरान सरकार कई विधेयक भी पास कराएगी। 6 नवंबर से शुरू होकर 10 नवंबर तक चलने वाले शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्षी दल सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने तैयारी में हैं। जातीय गणना और शिक्षक बहाली को लेकर सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। उसके अलावा शिक्षक बहाली का मुद्दा उठेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि सीएम पद छोड़ने के बाद...
spot_img

Latest Stories

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵