back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

I-Pill आपको मिस कर रहा हैः Zepto ने महिला को भेजा ऐसा मैसेज, बवाल मच गया!

Zepto ने महिला यूजर को गर्भनिरोधक गोली I-Pill का नोटिफिकेशन भेजा था जिसमें लिखा हुआ था कि " I-Pill आपको याद कर रही है''। इस पर बवाल बढ़ने के बाद कंपनी ने माफीनामा जारी किया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जेप्टो (Zepto) जैसे ऑनलाइन किराना ऐप्स लोगों को सुविधा मुहैया कराने के लिहाज से अच्छे साबित होते हैं लेकिन कभी कभी इन प्लेटफॉर्म पर सवालिया निशान भी उठते हुए नजर आते हैं। हाल ही में एक घटना सामने आई है जिसमें Zepto ने एक महिला को गर्भनिरोधक गोली का नोटिफिकेशन भेजा, जिसमें लिखा गया था कि आईपील आपको याद कर रही है। इस पूरे मामले के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने कंपनी को अपने निशाने पर ले लिया है। हालांकि पूरे मामले पर कंपनी की ओर से माफीनामा जारी किया गया है जिसमें कंपनी ने अपनी गलती को स्वीकारा है।

पल्लवी पारीक ने लिंक्डिन पर पोस्ट कर कंपनी को लताड़ा

पल्ल्वी पारीक वह महिला हैं जिन्हें ये नोटिफिकेशन भेजा गया था। पल्लवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कंपनी के प्रचार के इस तरीके को घटिया और स्तरहीन बताया है। पल्लवी ने लिखा- ‘सबसे पहले, मैंने आपसे कभी भी ऐसी गोली का ऑर्डर नहीं किया है। अगर मैंने ऐसा किया भी है, तो आपको यह एहसास होना चाहिए कि यह ऐसा कुछ नहीं है जिसे मुझे याद करने के बताया जाना चाहिए या मुझे इसे याद करना चाहिए’। इस प्रकार का प्रचार न ही हास्यास्पद है और न ही तार्किक बल्कि यह प्रचार का एक घटिया तरीका है। पल्लवी के इस पोस्ट पर लोगों ने कंपनी के खिलाफ अपना गुस्सा निकाला है। एक यूजर ने लिखा कि यह कंपनी का पब्लिसिटी स्टंट है। जबकि दूसरे यूजर ने कहा कि महिला ने पहले इसे मंगवाया होगा जिसके आधार पर वह रिक्मेंडेशन के तौर पर नोटिफिकेशन आ रहा है।

कंपनी ने माना कि यह गलत है

Zepto ने पल्लवी की पोस्ट के बाद कंपनी की ओर से माफीनामा जारी किया है। पोस्ट मे लिखा है कि हम अपनी गलती स्वीकार करते हैं, हम मानते हैं कि हमें ऐसा नहीं करना चाहिए था। हम समझ सकते हैं कि यह आपके लिए कितना नुकसानदायक रहा होगा।

महिलाओं के लिए बेहद नुकसानदासक होती है I-Pill

गर्भनिरोधक गोली I-Pill को कुछ जरूरी केसों में छोड़कर सामान्य इस्तेमाल के लिए सलाह नहीं दी जाती। डॉक्टर्स ने इस गोली को लॉन्ग टर्म में महिलाओं के लिए बेहद नुकसानदायक बताया है। हालांकि इस मामले में कंपनी के द्वारा ऐसी नुकसानदायक दवा का रिक्मेंडेशन को सही नहींं ठहराया जा सकता।

Advertisementspot_img

Also Read:

होश उड़ाने आ रहा Zepto IPO, फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स को मिलेगा तगड़ा मुकाबला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बाजार में डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स के बीच जंग लगातार तेज होती जा रही है और अब इसमें नया खिलाड़ी Zepto भी शामिल...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...