back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सावधान! IRCTC पर आपका अकाउंट हो जाएगा बंद, फटाफट कर लें ये काम नही तो हो जाएगी भारी गलती

IRCTC ने AI का उपयोग करते हुए छह महीने में 2 करोड़ से अधिक फर्जी और बॉट्स द्वारा संचालित अकाउंट्स को बंद कर दिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC ने फर्जी बुकिंग रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। IRCTC ने AI का उपयोग करते हुए छह महीने में 2 करोड़ से अधिक फर्जी और बॉट्स द्वारा संचालित अकाउंट्स को बंद कर दिया है। तो वहीं, IRCTC ने यात्रियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने IRCTC अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करें, ताकि उनका अकाउंट सुरक्षित रहे और टिकट बुकिंग में कोई परेशानी न हो।

इस कार्रवाई के पीछे IRCTC ने फर्जी बुकिंग रोकने का कारण बताया है। भारतीय रेलवे ने कहा कि यूजर्स की ओर से रेलवे टिकट बुकिंग करते समय कुछ फर्जी अकाउंट के चलते परेशानियों का सामने करना पडता था। इसलिए गड़बड़ियों के चलते ये अकाउंट बंद किए गए हैं। ऐसे अगर आप भी ऐसा कुछ कर रहे हैं, तो अभी रुक जाइए। पहले जानिए क्यों बंद हो रहे हैं IRCTC अकाउंट्स?

IRCTC अकाउंट्स बंद होने की वजह

मौजूदा समय में इंटरनेट पर ऐसे कई टूल्स लॉन्‍च किए जा रहे है जो ऑटोमेटिक टिकट बुक कर देते हैं। इसके चलते रेलवे ने ऐसे हजारों यूजर्स को ट्रैक किया है जो इन बॉट और ऑटोमेटिक टूल्स का इस्तेमाल करके तत्काल या प्रीमियम तत्काल टिकट बुक कर रहे थे। इसकी वजह से आम यूजर्स के लिए टिकट पाना मुश्किल हो रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद इन फर्जी अकाउंट्स की पहचान के लिए AI का उपयोग किया गया है। इसके के लिए मॉनिटरिंग सिस्टम डेवलप किया गया, जो अब बिना आधार सत्‍यापित वाले अकाउंट्स को स्कैन कर रहा है। फिलहाल, IRCTC के 13 करोड़ यूजर्स हैं जिनमें से सिर्फ 1.2 करोड़ अकाउंट ही आधार से वेरिफाइड हैं यानी बाकी यूजर्स के अकाउंट को बैन कर दिया है। ऐसे में अगर आप नहीं चाहते कि आपका अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो आपको जल्द से जल्द अपने IRCTC अकाउंट को आधार से वेरीफाई कर लेना चाहिए।

आधार लिंक क्यों है जरूरी?

रेलवे ने ट्रेन टिकट बुकिंग सिस्‍टम को और भी सुरक्षित बनाने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है। तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य किया है। यानी जिन यूजर्स का अकाउंट आधार से लिंक है, उन्हें अब टिकट बुकिंग के लिए 10 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिलेगा। ऐसे में आप सुरक्षित बुकिंग कर सकते हैं और आपकी सीट कंफर्म होने की उम्‍मीद ज्‍यादा होंगे। 

IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक कैसे करें?

इसके लिए सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट पर जाएं।

इधर से अब अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।

अब ‘My Account’ वाले सेक्शन में जाएं।

यहां से ‘Link Your Aadhaar’ ऑप्शन पर क्लिक करें।

आधार नंबर और नाम डालें।

इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिलते OTP को एंटर करें।

एंड में ‘Update’ वाले बटन पर क्लिक करते ही वेरिफिकेशन हो जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

वैष्णो देवी से दिल्ली और वाराणसी के लिए होली स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और रूट डिटेल्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Northern Railway Jammu Division ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵