back to top
37.1 C
New Delhi
Tuesday, May 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

निवेशकों की होगी बल्ले बल्ले, FD पर मिलेगा सीधे 9% ब्याज, जानिए किस बैंक में मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज

आज भी देश में FD एक लोकप्रिय निवेश विकल्प है। कई लोग अपनी बचत का बड़ा हिस्सा FD में निवेश करते हैं।गारंटीशुदा रिटर्न के कारण लोग एफडी को प्राथमिकता देते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कई बैंकों ने दिसंबर में अपनी सावधि जमा (FD) ब्याज दरों में बदलाव किया है। इससे आम लोगों और वरिष्ठ नागरिकों को बचत में फायदा होगा। इन बैंकों में फेडरल बैंक, कर्नाटक बैंक, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक,RBL बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र शामिल हैं। आज भी देश में एफडी एक लोकप्रिय निवेश विकल्प है। कई लोग अपनी बचत का बड़ा हिस्सा एफडी में निवेश करते हैं। गारंटीशुदा रिटर्न के कारण लोग एफडी को प्राथमिकता देते हैं। 

इन बैंकों ने ब्याज दरों में बदलाव किए हैं – 

फेडरल बैंक

फेडरल बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें 16 दिसंबर 2024 से लागू हों चुकी हैं जो अगले बदलाव तक जारी रहेंगी। बदलाव के बाद फेडरल बैंक आम जनता को 3 फीसदी से 7.4 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 3.5% से 7.9% तक हैं।

RBL बैंक

आरबीएल बैंक ने भी 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया है. बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें 15 दिसंबर 2024 से लागू हो चुकी हैं जो अगले बदलाव तक जारी रहेंगी। इस बदलाव के बाद बैंक आम जनता को 3.50 फीसदी से लेकर 8 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 8.50% तक है। सुपर वरिष्ठ नागरिकों (80 वर्ष और उससे अधिक) के लिए ब्याज दर 8.75% तक है।

कर्नाटक बैंक

बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें 2 दिसंबर 2024 से लागू हो चुकी हैं जो अगले बदलाव तक जारी रहेंगी। इस बदलाव के बाद बैंक आम जनता को 3.50% से 7.5% तक ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 3.5% से 8% तक हैं। 7 दिन से 45 दिन के लिए ब्याज 3.5 फीसदी है। 46 दिन से 90 दिन के लिए 4 फीसदी ब्याज मिलेगा। 91 दिन से 179 दिन के लिए ब्याज 5.25 फीसदी है। 180 दिन से लेकर 1 साल से कम के लिए आपको 6.25 फीसदी ब्याज मिलेगा। 1 साल से 2 साल के लिए 7.25% ब्याज। 375 दिनों (FD और ACC) के लिए 7.5% ब्याज मिलेगा। 2 साल से 5 साल के लिए ब्याज 6.5% है. 5 साल से 10 साल के लिए 5.8% ब्याज।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र

बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में भी संशोधन किया है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें 11 दिसंबर 2024 से लागू हुई हैं जो अगले आदेश तक जारी रहेंगी। बदलाव के बाद बैंक आम जनता को (विशेष जमा सहित) 2.75% से 7.35% तक ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 2.75% से 7.85% तक हैं।

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक

बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें 2 दिसंबर 2024 से लागू हो चुकी हैं जो अगले बदलाव तक जारी रहेंगी। इस बदलाव के बाद बैंक आम जनता को 3.50% से 8.25% तक ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 2.75% से 9% तक हैं। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, ‘वरिष्ठ नागरिकों के लिए, 888 दिनों को छोड़कर सभी अवधि के लिए 0.5% प्रति वर्ष का अतिरिक्त ब्याज लागू है। ब्याज 888 दिनों के लिए 0.5% प्रति वर्ष की सामान्य सार्वजनिक दर पर लागू होगा और उसके बाद 0.25% प्रति वर्ष का अतिरिक्त ब्याज लागू होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

SIP में पैसा लगाने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड, नए निवेशकों के लिए खास सलाह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय निवेशकों के बीच म्यूचुअल फंड का सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) तेजी से लोकप्रिय हुआ है। हर महीने छोटी रकम लगाकर...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Aditi Rao Hydari का Cannes 2026 में दिखा बोल्ड अंदाज, रेड कार्पेट पर छाया एक्ट्रेस का जादू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film...

Kerala New CM Net Worth: कितने अमीर हैं केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन? जानिए कितनी है संपत्ति

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केरल की राजनीति में बड़ा...

घर की बनी रंगीन टूटी-फ्रूटी का स्वाद करेगा सबको खुश, जानें आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी के मौसम में जब...

SBI से 50 लाख रुपये का Home Loan लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? जानें EMI का पूरा गणित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपना घर खरीदने का सपना पूरा...

CBSE का बड़ा फैसला, री-इवैल्यूएशन में नंबर बढ़े तो पूरी फीस होगी वापस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE...

BCCI अब RTI के दायरे में नहीं, CIC ने पलटा 2018 का फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵