back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Yes Madam Layoff: कंपनी ने पहले पूछा- काम में कोई स्ट्रेस तो नहीं, ‘हां’ सुनते ही 100 को नौकरी से निकाला

नोएडा की Yes Madam कंपनी ने एक सर्वे कराया जिसमें कर्मचारियों से पूछा कि क्या काम में कोई स्ट्रेस तो नही है। जिन कर्मचारियों ने हां कहा तो 100 को नौकरी से निकाल दिया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। डोरस्टेप ब्यूटी सर्विस प्रोवाइड कराने वाली कंपनी Yes Madam ने एक सर्वे कराया था जिसमें कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों से कुछ ऐसा पूछा गया जिसके बाद उन्हें अपनी नौकरी से ही हाथ धोना पड़ गया। इस सर्वे के बाद कंपनी के उन कर्मचारियों को ईमेल आया जिन्होंने खुद को तनाव से पीडित बताया था। ईमेल में उन कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की सूचना दी जिसे तुंरत प्रभाव से लागू कर दिया गया। यह मामला सोशल मीडिया पर आते ही चारो तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है।

तनावग्रस्त कर्मचारियों को तुंरत प्रभाव से निकाला

जिन कर्मचारियों के नौकरी से निकाल देने का ईमेल आया उसमें लिखा था कि, “डियर टीम, हाल ही में, हमने कंपनी में डिप्रेशन के बारे में आपका मत जानने के लिए एक सर्वेक्षण किया था। आप में से कई लोगों ने अपनी चिंताएँ साझा कीं, जो कि बहुत महत्वपूर्ण है। एक हेल्दी और हेल्पिंग वर्क कल्चर को बढ़ावा देने के लिए डेडिकेटेड कंपनी के रूप में, हमने फीडबैक पर सावधानीपूर्वक विचार किया है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि वर्कप्लेस पर कोई भी व्यक्ति डिप्रेशन न रहे, हमने उन कर्मचारियों को अलग करने का मुश्किल फैसला लिया है, जिन्होंने गंभीर तनाव का संकेत दिया है।” 

सोशल मीडिया पर लोग बना रहे हैं कंपनी को निशाना

कंपनी का यह अतरंगी फैसला जैसे ही सोशल मीडिया पर आया वैसे ही लोगों ने कंपनी को निशाना बना दिया। एक यूजर ने लिखा कि यह एक दयनीय स्थिति है। कंपनी कर्मचारियों के करियर से खिलवाड़ कर रही है। यह लोगों को नौकरी से निकालने का अमानवीय तरीका है। जबकि कंपनी की UX कॉपीराइटर ने कहा कि ये क्या हो रहा है। पहले तो आप सर्वे कराते हैं फिर एक रात में ही हमें नौकरी से बाहर निकाल देते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Amazon Layoff: मोबाइल पर 2 मैसेज आए, पढ़ते नौकरी से हाथ धो बैठे हजारों नौकरीपेशा लोग

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अमेजन ने ग्लोबली हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल कर चौंकाया है। दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ने छंटनी की सूचना...
spot_img

Latest Stories

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर...

IPL 2026 Live Streaming: टीवी, मोबाइल और ऐप पर ऐसे देखें IPL के सभी मैच

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू...

भारत में जल्द आएगी Chery iCar V23 इलेक्ट्रिक SUV, 500Km रेंज के साथ Thar को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵