नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रविवार को ओयो ने अपनी चेक इन पॉलिसी में बदलाव किया है जिसमें अनमैरिड कपल्स को एट्रीं करने से प्रतिबंधित किया जाएगा। अब यह चर्चा चल पड़ी है कि क्या OYO पूरे देश में यह प्रतिबंध लागू करने जा रही है। फिलहाल के लिए यह प्रतिबंध मेरठ में लागू किए गए हैं। इसे देशव्यापी लेवल पर लागू किया जाएगा या नहीं इसके बारे में अपनी तरफ से कंपनी ने कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन ग्राउंड फीडबैक के मुताबिक संभावना है कि इस जल्द ही पूरे देश में लागू कर दिया जाए।
पॉलिसी में बदलाव पर कंपनी का बयान
OYO नॉर्थ इंडिया के रीजन हेड पावस शर्मा ने इस बदलाव के पीछे कारण बताया कि हम जिस माइक्रो मार्केट में काम करते हैं हमें वहां की सिविल सोसाइटी की बात को सुनना ही होता है। ऐसा करना इसलिए जरूरी हो जाता है क्योंकि ओयो लोगों की सुरक्षा और रिसपॉन्सिबल हॉस्पिटैलिटी देने के लिए कमिटेड है। हमें मेरठ कि कई सिविल सोसाइटीज से कुछ शिकायतें मिल रही थी जिसपर प्रभावी कदम उठाते हुए कंपनी ने यह फैसला लिया है। उन्होंने आगे कहा, हम समय-समय पर इस पॉलिसी और इसके प्रभाव को रिव्यू करते रहेंगे और जब जब जरूरी होगा तब तब ऐसे जरूरी फैसले लिए जाते रहेंगे।
रिलेशनशिप ID न होने पर नहीं मिलेगा रूम
इस पॉलिसी के लागू होने के बाद कपल्स के रूम लेने के दौरान कंपनी की ओर से रिलेशनशिप ID की मांग की जाएगा। बुकिंग चाहे ऑफलाइन हो या ऑनलाइन दोनों की स्थिति में रिलेशनशिप आईडी दिखानी होगी। ऐसा न करने पर OYO ने अपने पॉर्टनर्स को यह अधिकार दिया है कि उनकी बुकिंग को कैंसिल किया जा सके। कंपनी का ये कदम ग्राहकों को लंबे समय तक ठहरने और दोबारा बुकिंग के लिए प्रोत्साहित करने और उनमें भरोसा बढ़ाने में भी मददगार हो सकता है।




