back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

व्हाट्सएप डिलीट फॉर एवरीवन टाइम लिमिट को बढ़ाने पर कर रहा काम

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। व्हाट्सएप कथित तौर पर डिलीट फॉर एवरीवन फीचर की समय सीमा बढ़ाने पर काम कर रहा है। डिलीट फॉर एवरीवन विकल्प 2017 में शुरू किया गया था और शुरुआत में सात सेकंड की समय सीमा थी जिसे बाद में 2018 में 4,096 सेकंड तक बढ़ा दिया गया। अब, एक रिपोर्ट के अनुसार, डिलीट फॉर एवरीवन का उपयोग करने की समय सीमा को बढ़ाया जा सकता है। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया जिसमें उसने दिखाया कि तीन महीने पहले का एक संदेश अभी भी दोनों लोगों के लिए हटाए जाने के योग्य था। रिपोर्ट के मुताबिक, आईओएस के लिए व्हाट्सएप बीटा (वी2.21.220.15) को एक नया वीडियो प्लेबैक इंटरफेस मिल रहा है, ताकि यूजर्स वीडियो को पूर्ण स्क्रीन पर रोक सकें, या पिक्च र-इन-पिक्च र विंडो बंद कर सकें। हाल ही में, व्हाट्सएप ने वैश्विक स्तर पर आईओएस और एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट बैकअप को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। नए अपडेट के साथ, यदि कोई यूजर्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ अपने चैट इतिहास का बैकअप लेने का विकल्प चुनता है, तो यह केवल उसके लिए ही सुलभ होगा और कोई भी बैकअप को अनलॉक करने में सक्षम नहीं होगा। न तो व्हाट्सएप और न ही बैकअप सेवा प्रदाता अपने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन बैकअप तक पहुंच पाएंगे। –आईएएनएस एनपी/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵