नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत की पहली और सबसे बड़ी सिक्योरिटी डिपॉजिटरी, NSDL (नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड) के आईपीओ के डेट सामने आ गई है। संभव है कि मार्च के आखिर में निवेशकों के लिए कंपनी का आईपीओ बाजार में ओपन हो जाए। ये मेनबोर्ज का आईपीओ होगा। इसकी शुरुआत 25 मार्च से हो सकती है जबकि 31 मार्च को बंद हो जाएगा। आईपीओ के साइज की बात करें तो यह 3000 करोड़ रुपये का आईपीओ हो सकता है। यह आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल होने की संभावना है।
NSDL IPO Details
NSDL IPO 3000 करोड़ रुपये का होगा जो कि 25 मार्च को ओपन होगा। इसमें निवेश करने की आखिरी तारीख 31 मार्च है। हालांकि इसकी लिस्टिंग डेट को अभी तक फाइनल नहीं किया गया है। अगर इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम की बात करें तो फिलहाल इसका NSDL IPO GMP 0 है। रिटेल में न्यूनतम इसका 1 लॉट खरीदा जा सकेगा जबकि अधिकतम 13 लॉट के लिए बिड लगाई जा सकती है। रिटेल कैटेगरी का रिजर्व 35 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा। QIB कैटेगरी में 50 प्रतिशत तक का रिजर्व होगा। जबकि 15 प्रतिशत हिस्सा NII का होगा।
क्या करती है NSDL?
नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी (NSDL) की शुरुआत साल 1996 में हुई थी। विजय चंदूक द्वारा शुरू की गई इस कंपनी का हेडक्वार्टर मुंबई में है। यह एक डिपॉजिटरी कंपनी है। इसने भारत के पूंजी बाजार में सिक्योरिटीज के प्रबंधन के लिए एक आधुनिक प्रणाली बनाई है, जो ज्यादातर इलेक्ट्रॉनिक रूप में है। NSDL से पहले, भारत के पूंजी बाजार में कागज़-आधारित प्रणाली का उपयोग होता था। कंपनी के टैक्स देने के बाद मिले मुनाफे को देखें तो इसमें लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। साल 2021 में यह आंकड़ा 188.57 करोड़ रुपये था जबकि अगले ही साल यह बढ़कर 212.59 करोड़ हो गया। साल 2023 में इसमें और तेजी देखी गई। 212.59 करोड़ से बढ़कर 234 करोड़ रुपये हो गया।




