back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्रिकेट के बाद अब बिजनेस में हाथ आजमाएंगे विराट कोहली, इस स्टार्टअप कंपनी में निवेश किए 40 करोड़ रुपये

MPL, Digit Insurance और Wrogn जैसी स्टार्टअप कंपनियों में पैसा लगाने के बाद अब किंग कोहली ने बेंगलुरु बेस्ड स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Agilitas में 40 करोड़ का निवेश किया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने बेंगलुरु स्थित स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग स्टार्टअप Agilitas में 40 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस ताजा निवेश के साथ कोहली ने अपने कारोबारी सफर को एक और नई दिशा दी है। अब तक केवल ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभा रहे कोहली, इस साझेदारी के बाद कंपनी की रणनीतिक वृद्धि में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। 

क्या करती है Agilitas कंपनी ?

Agilitas एक बेंगलुरु आधारित स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जिसे Puma India के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक गांगुली ने 2003 में शुरू किया था। यह कंपनी भारत में Adidas, Puma, Reebok, Crocs, Skechers, Clarks, Decathlon और Asics जैसे वैश्विक ब्रांड्स के लिए फुटवियर का निर्माण करती है। 

2023 में Agilitas ने देश की प्रमुख स्पोर्ट्स शू कंपनी Mochiko का अधिग्रहण किया, जिससे इसकी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और बाज़ार में पकड़ और मजबूत हो गई। इसके बाद, कंपनी ने भारत में Lotto ब्रांड के लाइसेंसिंग अधिकार भी हासिल किए। भविष्य की योजनाओं की बात करें तो Agilitas तीन और ब्रांड्स के लाइसेंसिंग राइट्स लेने की दिशा में काम कर रही है। इन्हीं में एक है विराट कोहली का लोकप्रिय लाइफस्टाइल ब्रांड One8, जिसके लिए कोहली ने 2017 में 110 करोड़ रुपये की ब्रांड एंबेसडर डील साइन की थी।

इसके तुरंत बाद कोहली ने बेंगलुरु स्थित स्पोर्ट्स मैन्युफैक्चरिंग स्टार्टअप Agilitas में 40 करोड़ रुपये का निवेश करने का फैसला किया। इस निवेश के एवज में कोहली को कंपनी ने करीब 3.6 लाख क्लास-2 CCPS (Compulsorily Convertible Preference Shares) शेयर जारी किए हैं। Agilitas इससे पहले ही युवराज सिंह, स्प्रिंग कैपिटल और नेक्सस वेंचर पार्टनर्स जैसे बड़े निवेशकों से कुल 500 करोड़ रुपये की फंडिंग हासिल कर चुकी है।

कई स्टार्टअप कंपनियों में निवेश कर चुके हैं विराट कोहली

Agilitas में निवेश करना विराट कोहली के लिए कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी कोहली कई उभरते हुए स्टार्टअप्स में अपने निवेश से चर्चा में रह चुके हैं। उनके निवेश पोर्टफोलियो में Mobile Premier League (MPL), Digit Insurance और उनका खुद का फैशन ब्रांड Wrogn शामिल हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵