नई दिल्ली, रफ्तार। गौतम अडानी का पेमेंट एप यूजर्स को जबरदस्त कैशबैक दे रहा है। अडानी वन के माध्यम से फ्लाइट टिकट की बुकिंग पर 05 हजार रुपए तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा ट्रेन टिकट बुकिंग, बिजली बिल भुगतान समेत अन्य पेमेंट पर काफी कैशबैक दिए जा रहे हैं। इस कारण यह एप ट्रेंड में है। बता दें यह एप साल 2023 में लॉन्च हुआ था। फिलहाल 30 मिलियन यूजर हैं। कंपनी यूजर की संख्या 16 गुना करना चाहती है। मतलब अगले 6 साल में यूजरों की संख्या 500 मिलियन करने का लक्ष्य है। बता दें, इस एप के जरिए फ्लाइट टिकट बुकिंग, फ्लाइट का स्टेटस, कैब बुकिंग, एयरपोर्ट पर लाउंज बुकिंग जैसी कई सुविधाएं मिल जाएंगी। अडाणी ग्रुप में कंज्यूमर बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सह चीफ डिजिटल ऑफिसर नितिन सेठी का कहना है कि एप में बहुत जल्द कई अन्य सेवाएं शुरू की जाएंगी।
कैब भी कर सकते हैं बुक
दरअसल, सभी कंपनियां सुपर एप को छोड़ मल्टी सर्विस प्लेटफॉर्म पर फोकस कर रहीं हैं। एप की मदद से यूजर फ्लाइट, ट्रेन टिकट बुकिंग कर सकते हैं। बिजली बिल भरने पर अलग से कैशबैक दिया जा रहा। यानी एक रिचार्ज करने पर मोटा फायदा हो सकता है। इसके साथ ही प्रीपेड रिचार्ज ऑफर अलग से मिल रहा है। मल्टी टास्किंग एप होने से यहीं पर कैब बुकिंग का भी ऑप्शन है। मतलब कैब बुकिंग के लिए अन्य एप पर जाने की जरूरत नहीं है।
Android और iOS पर App उपलब्ध
नितिन सेठी बताते हैं कि अडानी वन एप के जरिए यात्री अपना हवाई अनुभव भी साझा कर सकते हैं। यात्रियों के फीडबैक के आधार यात्रा को और बेहतर बनाने की कोशिशें की जाएंगी। यह एप Android और iOS यूजर के लिए है।
अंबानी ने भी लॉन्च किया है पेमेंट एप
एशिया के सबसे रईस इंसान मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने भी ऑनलाइन पेमेंट एप लॉन्च कर रखा है। जियो फाइनेंस एप बीटा वर्जन में आया है। यह ऑल इन वन एप है। इस पर सभी तरह की बैंकिंग सेवाएं काम करेंगी। साथ ही बिल सेटलमेंट और इंश्योरेंस एडवाइजरी मिलेगी। लोन भी लिया जा सकता है। अडानी वन एप और जियो फाइनेंस की एंट्री से पहली से मार्केट में पैर जमा चुकी कंपनियों गूगल पे, फोन पे, पेटीएम के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ी है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in




