back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

1 लाख को बना दिया 2.8 करोड़ रुपये, शेयर है या पैसों की खान? जानिए कैसे TVS मोटर्स ने लिखा सफलता का अध्याय

TVS Motors के शेयरों ने बीते 20 सालों में निवेशकों की किस्मत बदल दी है। कंपनी ने अपने निवेशकों को यह जबरदस्त रिटर्न बोनस शेयरों के दम पर दिया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। TVS Motors के शेयरों ने बीते 20 सालों में निवेशकों की किस्मत बदल दी है। मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाने वाली इस कंपनी के शेयरों ने सिर्फ 1 लाख रुपये के निवेश को 2.8 करोड़ रुपये में बदल दिया।

ऑल टाइम हाई पर शेयर

टीवीएस मोटर्स का शेयर 3,500 रुपये के रिकॉर्ड स्तर को छूते हुए 3,426.90 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी के शेयरों ने पिछले 5 सालों में लगभग 700% का रिटर्न दिया है। हीरो मोटोकॉर्प: 84% रिटर्न आयशर मोटर्स 198% रिटर्न बजाज ऑटो 216% रिटर्न ब्रोकरेज फर्म्स एलारा कैपिटल, एक्सिस सिक्योरिटीज़ और बीएनपी पारिबा ने भी कंपनी के शेयर को लेकर सकारात्मक राय दी है।

2005 में 1 लाख का निवेश आज करोड़ों में पहुंचा

अगस्त 2000 में लिस्टिंग के बाद से टीवीएस मोटर्स ने करीब 27,852% का रिटर्न दिया। यानी 1 लाख रुपये का निवेश आज लगभग 2.8 करोड़ रुपये में बदल गया। 2 सितंबर 2005 को कंपनी का शेयर 41.25 रुपये पर था। अगर उस समय 1 लाख रुपये के शेयर खरीदे जाते तो आज उनकी कीमत 1 करोड़ रुपये से ज्यादा होती।

बोनस शेयर से बढ़ा मुनाफा

2010 में कंपनी ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए। यानी हर एक शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर। 2005 में खरीदे गए शेयर आज 4848 हो गए। मौजूदा कीमत पर इनकी वैल्यू करीब 1.68 करोड़ रुपये है। तगड़ा रिटर्न हाल के सालों में भी पिछले 10 सालों में 1459% रिटर्न पिछले 2 सालों में 138% रिटर्न टीवीएस मोटर्स के शेयर निवेशकों के लिए सोने की खान साबित हुए हैं। कंपनी की नई लॉन्चिंग और बढ़ती डिमांड को देखते हुए एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में भी इसमें तेजी जारी रह सकती है। अगर प्राइस के हिसाब से देखें तो कंपनी के शेयर का दाम पांच साल में 3043 रुपये से ज्यादा बढ़ गया है। पिछले 10 साल में मोटरसाइकिल और तीन पहिया गाड़ी बनाने वाली इस कंपनी के शेयरों में 1459% का उछाल देखने को मिला है। पिछले दो साल में टीवीएस मोटर कंपनी के शेयर 138% चढ़ गए हैं। टीवीएस मोटर कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 3543.05 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 2170.05 रुपये है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Stock Market Today: सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में मचा कोहराम, Sensex 2300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 9 मार्च को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बेहद खराब रही। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स BSE...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...