back to top
26.2 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोविड की चुनौतियों को अवसरों में बदलें: मजूमदार शॉ

जयपुर, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। आईआईएम उदयपुर के छात्रों को संबोधित करते हुए बायोकॉन लिमिटेड की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ ने कहा, कि कोविड 19 के बाद की चुनौतियों को अवसरों में परिवर्तित करें। वह 2019-21 एमबीए बैच के लिए हो रहे 9 वें वार्षिक दीक्षांत समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थीं। एक साल का एमबीए,जीएससीएम और डेम बैच 2020 हाल ही में आयोजित किया गया था। किरण मजूमदार शॉ ने रीमैजिनिंग अवर फ्यूचर विषय पर स्नातक छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, कोविड 19 पहली महामारी नहीं है जिसका मानवता ने सामना किया है। हमें आशा और उद्देश्य के साथ अपने भविष्य को फिर से संवारने की जरूरत है क्योंकि हर कठिनाई अभूतपूर्व अवसर पैदा करती है। प्रौद्योगिकी समर्थित स्टार्टअप हर जगह पसंद किए जा रहे हैं और व्यवसाय के अवसर बना रहे हैं, हर एक क्षेत्र के लिए अवसर पेश कर रहे हैं। कोविड 19 के बाद की चुनौतियों को अवसरों में बदलने के लिए आपके जैसे छात्रों की आवश्यकता है। कल के लाडर्स के रूप में, मैं आप सभी को बधाई देती हूं और आपसे आग्रह है कि आप अपने उद्देश्य की राह पर चलें। अपने समापन संबोधन में, आईआईएम उदयपुर के निदेशक, प्रो जानत शाह ने कहा, पिछले साल आईआईएसयू समुदाय के लिए यह बहुत चुनौतीपूर्ण समय था। स्नातक स्तर की पढ़ाई, उनके योगदान और प्रयासों के लिए आईआईएम उदयपुर के लिए ये एक विशेष बैच रहेगा। मैं स्नातक वर्ग से अनुरोध करता हूं कि इस उपहार को समझें जो आपको मिला है और एक अनुकरणीय लीडर बनने का प्रयास करें। –आईएएनएस एमएसबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵