नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 122 करोड़ का घोटाले में फंसे न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक ने बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का करोड़ों का लोन माफ किया था। इस संबंध में हाल ही में मुंबई पुलिस ने जानकारी शेयर की है।
इसी बैंक ने प्रीति जिंटा को 18 करोड़ का लोन मंजूर किया था
गौरतलब है कि न्यू इंडिया को ऑपरेटिव बैंक पहले ही 122 करोड़ों के घोटाले में फंसा हुआ है। अब सामने आया है कि इसी बैंक ने प्रीति जिंटा को 18 करोड़ का लोन मंजूर किया था। वहीं लोन चुकाने के लिए एक्ट्रेस को 1.55 करोड़ की छूट भी दी गई थी। जिसे पुलिस ने गैर निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) के रूप में पाया है।
Priety Zinta ने 2011 में लिया था लोन
एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैंक ने प्रीति जिंटा का लोन 2011 में स्वीकृत किया था और एक्ट्रेस ने अप्रैल 2014 में इसका भुगतान कर दिया था। हालांकि लोन चुकाते टाइम बैंक ने उन्हें 1.55 करोड़ की छूट दी थी। बैंक घोटाले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा इस मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें बैंक के पूर्व महाप्रबंधक व प्रमुख हितेश मेहता भी शामिल हैं, जिन्हें 15 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।
मुंबई और शिमला की संपत्ति रखी थी गिरवी
मिली जानकारी के अनुसार एजेंसी 2010 के बाद से बैंक के सारे लोन के आंकड़ों की जांच कर रही है। जिसमें पता चला है कि प्रीति जिंटा ने साल 2011 में इसी बैंक से 18 करोड़ का लोन लिया था, इसके बदले में उन्होंने मुंबई का एक फ्लैट और शिमला की संपत्ति बैंक में गिरवी रखी थी। इस संपत्ति की कीमत 27.41 करोड़ रुपए आंकी गई थी।
अब अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं।
आधिकारियों ने ताया कि 2012 में एक्ट्रेस को 11.40 करोड़ रुपये चुकाने थे, लेकिन 31 मार्च 2013 को समय पर लोन न चुकाने के कारण उनके खाते को ‘ए’ श्रेणी में क्लासिफाई किया गया था। लोन चुकाने वाली राशि 11.47 करोड़ हो गई थी। इसके बाद बैंक ने ऋण के अंतिम निपटान पर 1.55 करोड़ रुपये की छूट देने की पेशकश की थी। जिसके बाद शेष ऋण राशि अभिनेत्री ने पांच अप्रैल 2014 को चुका दी थी।इस बैंक ने 122 करोड़ का घोटाला किया है और लोन माफ करने वाले केस पहले भी आ चुके हैं। वहीं अब अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं।





