back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस सप्‍ताह 3 दिन शेयर बाजार में नहीं होगा कारोबार, जानिए 1 मई को क्‍यों है छुट्टी ?

शेयर बाजार की छुट्टियां बैंक या फिर पब्लिक होलिडे से अलग होती हैं। इसलिए, बाजार में ट्रेडिंग किसी खास दिन ही बाजार में छुट्टी की वजह से नहीं होती है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। शेयर बाजार का नया सप्‍ताह आज सोमवार से शुरू हुआ है। सात दिन के कारोबारी दिनों में तीन दिन कारोबार बंद रहेगा। जिसमें 1 मई को महाराष्ट्र दिवस की छुट्टी रहेगी। 

BSE-NSE दोनों मुंबई में

1 मई, गुरुवार को शेयर मार्केट बंद रहेगा। क्योंकि इस दिन 1960 में महाराष्ट्र अलग होकर अस्तित्व में आया था, जिसे महाराष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। चूंंकि‍ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) दोनों ही मुंबई में है इसलिए कारोबार नहीं होगा। 

 

शेयर बाजार की छुट्टियां बैंक या फिर पब्लिक होलिडे से अलग होती हैं। इसलिए, बाजार में ट्रेडिंग किसी खास दिन ही बाजार में छुट्टी की वजह से नहीं होती है। इस हफ्ते 28 अप्रैल से लेकर 4 मई के बीच तीन दिन बाजार बंद रहेगा, जिसमें खास दिन जैसे- श्रम दिवस और महाराष्ट्र दिवस शामिल है। एक मई को स्टॉक मार्केट बंद है क्योंकि इस दिन महाराष्ट्र दिवस है। वहीं शेयर बाजार इस हफ्ते 3 और 4 मई को भी बंद रहेगा क्योंकि इस दिन शनिवार और रविवार है। 

अक्षय तृतीया पर खुला रहेग शेयर मार्केट 

30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मौके पर शेयर बाजार खुला रहेगा और इस दिन कारोबार भी होगा। शेयर मार्केट में आज सोमवार को यानी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन हरियाली देखने को मिली। सेंसेक्स 500 अंक के करीब और निफ्टी 100 से ज्यादा अंकों की उछाल के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 456.05 अंक उछलकर 79,668.58 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 112.85 अंक बढ़कर 24,152.20 अंक पर पहुंच गया। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे बढ़कर 85.29 पर पहुंचा।

2025 के आगामी महीनों में शेयर मार्केट की छुट्टियां

महाराष्ट्र दिवस – 01 मई, 2025 (गुरुवार)

स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त, 2025 (शुक्रवार)

गणेश चतुर्थी – 27 अगस्त, 2025 (बुधवार)

महात्मा गांधी जयंती/दशहरा – 02 अक्टूबर, 2025 (गुरुवार)

दिवाली लक्ष्मी पूजा – 21 अक्टूबर, 2025 (मंगलवार)

दिवाली बलिप्रतिपदा – 22 अक्टूबर, 2025 (बुधवार)

प्रकाश गुरपुरब श्री गुरु नानक देव – 05 नवंबर, 2025 (बुधवार)

क्रिसमस – 25 दिसंबर, 2025 (गुरुवार)

मुहूर्त ट्रेडिंग 21 अक्टूबर, 2025 मंगलवार को आयोजित किया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

5 लाख इंवेस्ट करे, 15 लाख मिलेगा, जानिए पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बंपर रिटर्न

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक अन्य विकल्प है। हालांकि पोस्ट ऑफिस में लोगों का रुझान इसलिए...
spot_img

Latest Stories

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...