back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में रही तेजी

नयी दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन तेजी में बंद हुये। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1.3 प्रतिशत यानी 740 अंक की तेजी में 58,684 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी एक प्रतिशत यानी 173 अंक की बढ़त में 17,498 अंक पर बंद हुआ। यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के इलाकों में सैन्य कार्रवाई को कम करने के रूस के आश्वासन से वैश्विक बाजारों में भी तेजी रही। निफ्टी में एचडीएफसी लाइफ, बजाज फिनसर्व, टाटा कंज्यूमर्स, बजाज फाइनेंस और पावर ग्रिड के शेयरों के दाम में सर्वाधिक तेजी रही जबकि ओएनजीसी, हिंडाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईटीसी और टाटा स्टील के शेयरों के दाम सर्वाधिक लुढ़क गये। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि वैश्विक बाजार में उथलपुथल मची हुई है लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता ने युद्ध विराम की उम्मीद दी है जिससे निवेश धारणा को मजबूती मिली है। नायर ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों के लुढ़कने से भी निवेशकों का उत्साह बढ़ा है। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...