back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टीसीएल ने भारत में नए सी सीरीज स्मार्ट टीवी का अनावरण किया

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। प्रमुख उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड टीसीएल ने बुधवार को भारतीय उपभोक्ताओं के लिए अपनी नई 2021 सी सीरीज टीवी लाइनअप का अनावरण किया, जिसकी शुरुआती कीमत 64,990 रुपये है। नवीनतम टीवी में मैजिक कैमरा के साथ मिनी एलईडी क्यूएलईडी4के सी825, गेम मास्टर के साथ क्यूएलईडी 4के सी728 और बेहतर घरेलू मनोरंजन अनुभव के लिए वीडियो कॉल कैमरा के साथ क्यूएलईडी 4के सी725 शामिल हैं। टीसीएल इंडिया के महाप्रबंधक माइक चेन ने एक बयान में कहा, नवीनतम लॉन्च निरंतर नवाचार के लिए टीसीएल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है और नए युग के यूजर्स को अत्याधुनिक तकनीकों के मामले में उत्कृष्टता प्रदान करता है। नया सी825 55 और 65 इंच में क्रमश: 114,990 रुपये और 149,990 रुपये में उपलब्ध है। इसमें गेम मास्टर, एक गेमिंग फीचर है, जिसमें सुचारू प्रसंस्करण और शक्तिशाली अनुकूलन के लिए एचडीएमआई 2.1 की सुविधा भी है। यह एक एक1080पी चुंबकीय कैमरा को भी सपोर्ट करता है, जो ऑनलाइन इंटरैक्शन को और बेहतर बनाने के लिए गूगल ड्यूओ और जूम मीट के साथ काम करता है। वीडियो कॉल कैमरा के साथ, यूजर्स क्यूएलईडी डिस्पले पर गूगल ड्यूओ के माध्यम से वीडियो कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं। तस्वीर के लिए, यह डॉल्बी विजन, एचडीआर 10प्लस तकनीक, 4के रिजॉल्यूशन, एआईपीक्यू इंजन के साथ आता है और एमईएमसी और एचडीएमआई 2.1 दोनों को सपोर्ट करता है। यह 50, 55 और 65 इंच में क्रमश: 64,990 रुपये, 72,990 रुपये और 99,999 रुपये में उपलब्ध है। सी728 120 हट्र्ज एमईएमसी और हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल प्रदान करता है और इसमें एचडीएमआई 2.1 और प्रीमियम टेक-संचालित तत्वों द्वारा समर्थित गेम मास्टर की सुविधा है। यह 55, 65 और 75 इंच में क्रमश: 79,990 रुपये, 102,990 रुपये और 159,990 रुपये में उपलब्ध है। नई सी सीरीज रेंज को 2021 की तीसरी तिमाही से गूगल टीवी में अपग्रेड किया जाएगा। –आईएएनएस एकेके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...