back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market New Rule: 28 मार्च से लागू हो जाएगा T+0 सेटलमेंट, जानें इससे क्या कुछ बदल जाएगा

BSE T+0 Settlement:अगले सप्ताह से घरेलू शेयर बाजार में इंस्टैंट सेटलमेंट (T+0 Settlement) की शुरुआत होने वाली है। बीएसई ने बताया है कि अगले सप्ताह इंटस्टैंट सेटलमेंट के बीटा वर्जन की शुरुआत होगी।

नई दिल्ली, रफ्तार। अगले सप्ताह से घरेलू शेयर बाजार में इंस्टैंट सेटलमेंट (T+0 Settlement) की शुरुआत होने वाली है। बीएसई ने बताया है कि अगले सप्ताह इंटस्टैंट सेटलमेंट के बीटा वर्जन की शुरुआत होगी। बीएसई ने शुक्रवार को नोटिस जारी कर बताया कि T+0 Settlement के बीटा वर्जन को 28 मार्च को पेश होगा। यह भी बताया कि अभी T+1 Settlement के तहत जो ट्रांजेक्शन चार्ज, एसटीटी, रेगुलेटरी या टर्नओवर फी जैसे शुल्क लगते हैं, वे सभी T+0 Settlement मामले में भी लागू किए जाएंगे।

सेबी बोर्ड से मिली मंजूरी

सेबी बोर्ड ने इससे पहले सप्ताह के दौरान इंस्टैंट सेटलमेंट से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। वह प्रस्ताव T+0 सेटलमेंट के बीटा वर्जन को लेकर था, जिसे बोर्ड ने मंजूर किया था। प्रस्ताव में कहा था कि इंस्टैंट सेटलमेंट के बीटा वर्जन की शुरुआत 28 मार्च से की जाएगी। फिलहाल 25 शेयरों और कुछ चुनिंदा ब्रोकर्स के साथ इंस्टैंट सेटलमेंट की शुरुआत आजमाया जाएगा।

3-3 महीने पर समीक्षा होगी

सेबी बीटा वर्जन की शुरुआत के बाद विभिन्न पक्षों के साथ परामर्श करेगा। वैकल्पिक इंस्टैंट सेटलमेंट के यूजर्स से भी फीडबैक लेगा। सेबी का बोर्ड इंस्टैंट सेटलमेंट के बीटा वर्जन को मॉनिटर करेगा। फिलहाल बीटा वर्जन की शुरुआत के तीन महीने बाद समीक्षा होगी। जबकि, 6 महीने के बाद दूसरी समीक्षा की जाएगी। दोनों समीक्षा के बाद तय होगा कि इंस्टैंट सेटलमेंट पर क्या पक्का फैसला होगा।

अगले हफ्ते 3 दिन ही कारोबार

अगला सप्ताह शेयर बाजार के लिए चालू वित्त वर्ष का आखिरी सप्ताह भी होगा। एक अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू होगा। चालू वित्त वर्ष के आखिरी सप्ताह में बाजार में 3 दिन ही कारोबार होगा। सोमवार को होली की छुट्टी होगी। 29 मार्च को गुड फ्राइडे पर कारोबार नहीं होगा। 30 मार्च को शनिवार और 31 मार्च को रविवार की छुट्टी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...