back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुरुग्राम में 30 हजार उपभोक्ताओं के बिजली बिलों पर सरचार्ज हुआ माफ

गुरुग्राम, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने गुरुग्राम में 30,000 से अधिक उपभोक्ताओं के बिजली बिलों पर सरचार्ज माफ करने की घोषणा की है। विभाग ने इन कनेक्शनों को 30 जून तक बिलों का भुगतान ना करने पर काट दिया था। उन्होंने कहा कि सरचार्ज माफ कराने के लिए उपभोक्ताओं को 30 नवंबर तक आवेदन करना होगा। गुरुग्राम में डीएचबीवीएन के दोनों स*++++++++++++++++++++++++++++र्*लों के 30,000 से अधिक उपभोक्ताओं का 190 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। इसमें करीब 35 करोड़ रुपये का सरचार्ज शामिल है। विभाग द्वारा सरचार्ज माफ करने के बाद उपभोक्ताओं को करीब 155 करोड़ रुपये चुकाने होंगे। सरचार्ज माफ करने के बाद विभाग मूल बिजली बिल का कम से कम 25 प्रतिशत जमा करने पर उनका कनेक्शन बहाल करेगा। बकाया राशि का भुगतान किश्तों में किया जा सकता है। अधिकारियों के मुताबिक घरेलू, गैर घरेलू, कृषि और औद्योगिक कनेक्शन वाले उपभोक्ता बिजली बिल जमा ना करने की श्रेणी में शामिल हैं, लेकिन घरेलू व गैर घरेलू उपभोक्ताओं पर बकाया ज्यादा है। डीएचबीवीएन के मुख्य इंजीनिय के.सी. अग्रवाल ने कहा, उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए विभाग ने पहल की है। उपभोक्ता सरचार्ज में छूट के लिए 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी में काम करने का हर किसी का सपना होता है। वहां मिल रही सुविधाएं इस...
spot_img

Latest Stories

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵