back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कल खुलेगा Suraksha Diagnostic IPO, पैसे इन्‍वेस्‍ट करने से पहले जान लें जरूरी बातें

यह आईपीओ 3 दिसंबर तक निवेश के लिए खुला रहेगा। कंपनी ने इस इश्‍यू के माध्‍यम से 846 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्‍य रखा है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। हेल्थकेयर और डायग्नोस्टिक सेक्टर की कंपनी सुरक्षा डायग्नोस्टिक का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए कल यानि 29 नवंबर को खुलने जा रहा है। यह आईपीओ 3 दिसंबर तक निवेश के लिए खुला रहेगा। कंपनी ने इस इश्‍यू के माध्‍यम से 846 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्‍य रखा है। आईपीओ का प्राइस बैंड 420 – 441 रुपये फिक्स किया गया है।  

जानकारी के अनुसार 4 दिसंबर को इसका अलॉटमेंट तय किया जाएगा। 5 दिसंबर को आवेदकों को रिफंड जारी कर दिया जाएगा और 5 दिसंबर को ही आवेदकों के डिमेट खातों में शेयर्स क्रेडिट किए जाएंगे। 6 दिसंबर को बीएसई और एनएसई पर सुरक्षा डायग्नोस्टिक के आईपीओ की लिस्टिंग होगी।  

निवेशकों को 15 फीसदी शेयर्स ऑफर 

निवेशक कम से कम 34 शेयरों के एक लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं और 14,994 रुपये इसके लिए देने होंगे। रिटेल निवेशक को 13 लॉट के लिए 194,922 रुपये देने होंगे। संस्थागत निवेशकों को आईपीओ में नेट ऑफर का 50 फीसदी, रिटेल निवेशकों को 35 फीसदी और गैर-संस्थागत निवेशकों को 15 फीसदी शेयर्स ऑफर किए जा रहे है। 

कंपनी प्रोफाइल

2005 में बनी सुरक्षा डायग्नोस्टिक पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, और मेडिकल कंसलटेंसी सर्विसेज देती है। वित्त वर्ष 2023-24 में सुरक्षा डायग्नोस्टिक का रेवेन्यू 14.75 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 222.26 करोड़ रुपये रहा और नेट प्रॉफिट 281 फीसदी के उछाल के साथ 23.13 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी मुख्य तौर पर पश्चिम बंगाल, बिहार, असम और मेघालय में मौजूद है।

Advertisementspot_img

Also Read:

PNGS रीवा डायमंड ज्वेलरी का IPO खुला, एंकर निवेशकों से जुटाए 170 करोड़, जानिए प्राइस बैंड और GMP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय प्राइमरी मार्केट में आभूषण सेक्टर की कंपनी पीएनजीएस रीवा डायमंड ज्वेलरी का आईपीओ 24 फरवरी 2026 को खुल गया है।...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...