back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

118 रुपये पर आया था IPO अब 2700 रुपये के पार हुआ ये शेयर, केवल 16 महीने में आई जबरदस्त तेजी

सौर ऊर्जा से जुड़ी कंपनी Oriana Power के शेयरों में तेजी देखी गई है। मंगलवार को ओरियाना पावर के शेयर 10 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 2729.80 रुपये पर बंद हुए थे जबकि बुधवार को हल्की गिरावट दर्ज की गई।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सौर ऊर्जा से जुड़ी कंपनी Oriana Power के शेयरों में तूफानी तेजी देखी गई है। मंगलवार को ओरियाना पावर के शेयर 10 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 2729.80 रुपये पर बंद हुए थे। हालांकि बुधवार को मामूली गिरावट जरूर आई है। कंपनी के शेयर में तेजी एक बड़ी घोषणा के बाद आई है। ओरियाना पावर ने राजस्थान सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत कंपनी विभिन्न नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। बताया गया है कि ये समझौते राज्य में सौर, फ्लोटिंग सौर, हरित हाइड्रोजन और ऊर्जा भंडारण समाधान (ESS) परियोजनाओं के विकास में निवेश के लिए हैं।

इतना अधिक आया है उछाल

पिछले 16 महीनों में ओरियाना पावर (Oriana Power) के शेयरों में शानदार तेजी देखी गई है। आईपीओ में कंपनी के शेयर की कीमत 118 रुपये थी। 17 दिसंबर 2027 को NSE पर ओरियाना पावर के शेयर 2729.80 रुपये पर बंद हुए। ओरियाना पावर के शेयरों ने 118 रुपये के इश्यू प्राइस से 2300 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाई है। इसके अलावा बुधवार को 1.64 प्रतिशत की गिरावट आई। ओरियाना पावर का 52 वीक हाई 2984 रुपये है। जबकि 52 हफ्ते का निचला स्तर 450 रुपये है। 

लिस्टिंग के दिन ही भारी मुनाफा कमाया था

ओरियाना पावर के आईपीओ की कीमत 118 रुपये प्रति शेयर थी, कंपनी का आईपीओ 1 अगस्त 2023 को खुला और तीन अगस्त तक खुला रहा। ओरियाना पावर के शेयर 11 अगस्त 2023 को 302 रुपये पर सूचीबद्ध हुए थे। लिस्टिंग के दिन ही कंपनी के शेयर तेजी के साथ 317.10 रुपये पर बंद हुए। पहले ही दिन कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को 168 फीसदी का मुनाफा दिया। 

Oriana Power IPO को कुल 176.58 गुना सब्सक्राइब किया गया

ओरियाना पावर के आईपीओ को कुल 176.58 गुना सब्सक्राइब किया गया

ओरियाना पावर के आईपीओ को कुल 176.58 गुना सब्सक्राइब किया गया था। खुदरा निवेशकों ने कंपनी के आईपीओ को कोटा से 204.04 गुना अधिक सब्सक्राइब किया। जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) श्रेणी को 251.74 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी को 72.16 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। उल्लेखनीय है कि यहां दी गई शेयर बाजार की जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है। कोई भी निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह अवश्य लेंवें।

Advertisementspot_img

Also Read:

PNGS रीवा डायमंड ज्वेलरी का IPO खुला, एंकर निवेशकों से जुटाए 170 करोड़, जानिए प्राइस बैंड और GMP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय प्राइमरी मार्केट में आभूषण सेक्टर की कंपनी पीएनजीएस रीवा डायमंड ज्वेलरी का आईपीओ 24 फरवरी 2026 को खुल गया है।...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...