back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market: शेयर बाजार ने हरे निशान में की शुरुआत, Sensex 166 और Nifty 31 अंकों की बढ़त के साथ खुला

सोमवार को बाजार ने हरे निशान में कारोबार शुरू किया। बीएसई सेंसेक्स आज 165.92 अंकों की बढ़त के साथ 80,765.83 पर खुला है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोमवार को बाजार ने हरे निशान में कारोबार शुरू किया। बीएसई सेंसेक्स आज 165.92 अंकों की बढ़त के साथ 80,765.83 पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 30.70 अंकों (0.12%) की तेजी के साथ 24,596.05 पर खुला।

अमेरिका की टैरिफ नीति के बाद बाजार में दिखी रिकवरी

पिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित 25 प्रतिशत टैरिफ की वजह से वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट देखी गई थी। इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा और लगातार चार दिन तक गिरावट देखने को मिली। लेकिन आज बाजार ने उस गिरावट से उबरते हुए सकारात्मक शुरुआत की है।

सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों ने दिखाई मजबूती

सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले, जबकि 10 कंपनियों में गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह निफ्टी 50 की 50 में से 31 कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही, 14 शेयरों में गिरावट और 5 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज सबसे बड़ी तेजी अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में देखी गई, जो 1.54% की बढ़त के साथ खुले। वहीं, सबसे ज्यादा गिरावट बजाज फाइनेंस में रही, जिसके शेयर 0.44% टूटे।

किन-किन कंपनियों ने की मजबूत शुरुआत?

इन कंपनियों के शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली रिलायंस इंडस्ट्रीज – 0.95%, टाटा स्टील – 0.88%, आईटीसी- 0.71%, एशियन पेंट्स – 0.58%, बीईएल – 0.52% मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, टीसीएस, ट्रेंट, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एलएंडटी, इंफोसिस – 0.31%, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा – 0.28%, एचसीएल टेक – 0.18% कोटक महिंद्रा बैंक, पावरग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन हल्की गिरावट आज बाजार की शुरुआत से यह साफ है कि वैश्विक दबाव के बावजूद घरेलू निवेशकों का भरोसा बना हुआ है। हालांकि आईटी सेक्टर में कमजोरी बरकरार है, लेकिन अन्य सेक्टर्स में धीरे-धीरे रिकवरी दिख रही है। आगे की दिशा इस बात पर निर्भर करेगी कि अमेरिकी नीति, विदेशी निवेश और घरेलू आंकड़े किस दिशा में जाते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵