back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market Today: अमेरिका के टैरिफ झटके से शेयर बाजार धड़ाम, Sensex 600 अंक टूटा, Nifty 24,670 के करीब

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 683 अंक टूटकर 80,798 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 209 अंक गिरकर 24,675 पर कारोबार कर रहा है।

 नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 31 जुलाई 2025 को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 683 अंक टूटकर 80,798 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 209 अंक गिरकर 24,675 पर कारोबार कर रहा है। हर सेक्टर लाल निशान में नजर आया, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई।

सभी सेक्टर्स में गिरावट, इंडिया VIX में उछाल

सुबह 9:31 बजे तक सेक्टोरल परफॉर्मेंस इस प्रकार रही निफ्टी ऑटो 0.99% की गिरावट, पीएसयू बैंक: 0.66% कमजोर प्राइवेट बैंक 0.52% फिसले कंज्यूमर ड्यूरेबल व ऑयल-गैस 1-1% तक गिरावट India VIX 7.4% तक चढ़ा जो बाजार में डर को दर्शाता है निफ्टी मिडकैप 100: 0.75% नीचे निफ्टी स्मॉलकैप 100: 0.46% फिसला अमेरिका के टैरिफ ऐलान से आई गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि 1 अगस्त से भारत से आयातित वस्तुओं पर 25% टैरिफ लगेगा। रूस से तेल और हथियार खरीदने पर भारत को अतिरिक्त जुर्माना देना होगा। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच बातचीत जारी है, लेकिन अगर कोई समाधान नहीं निकला, तो ये टैरिफ लागू कर दिए जाएंगे।

 भारत का जवाब “देशहित में उठाएंगे जरूरी कदम”

भारत सरकार ने कहा कि वह देश के आर्थिक हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी। सरकार ने अमेरिकी दबाव को लेकर कड़ा रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। 30 जुलाई को बाजार ने हल्की मजबूती के साथ कारोबार खत्म किया था सेंसेक्स: 143.91 अंक ऊपर 81,481.86 निफ्टी: 33.95 अंक ऊपर 24,855.05 IT, FMCG और कैपिटल गुड्स सेक्टर्स ने बढ़त दिखाई थी, लेकिन ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली देखी गई।

FII और DII गतिविधियां

विदेशी निवेशकों (FII) ने लगातार 8वें दिन बिकवाली की और 850 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू निवेशकों (DII) ने लगातार 18वें दिन खरीदारी की और 1,829 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। गुरुवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। निवेशक अमेरिका द्वारा दक्षिण कोरिया पर 15% टैरिफ के असर का भी विश्लेषण कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ विवाद नहीं सुलझा, तो बाजार में आगे और अस्थिरता और गिरावट देखी जा सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...